September 19, 2026 02:27:13
भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के सीनियर नेता की घर वापसी

भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के सीनियर नेता की घर वापसी

Oct13,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर: भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने भाजपा छोड़ दी है। डॉ. वेरका ने कहा कि वापिस कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। थोड़ी देर में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। । डॉ. वेरका ने कहा कि इंतजार करो  उनके कई और साथी भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।  उन्होंने कहा की भाजपा जाना उनकी बड़ी गलती है। जिक्रयोग्य है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी, वहीं वे अनुसूचित समाज के भी बड़े नेता भी थे। वेरका 2012 और 2017 में पश्चिमी विधानसभा से विधायक रहे, जबकि 2007 और 2022 में वह चुनाव हार गए। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मंत्रिमंडल के गठन के दौरान वह भी मंत्री पद के मजबूत दावेदार थे लेकिन उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को ले लिया गया। ओ.पी. सोनी को पंजाब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद, डॉ. राज कुमार वेरका को नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के मंत्रिमंडल में पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री बनाया गया। साढ़े चार साल बाद डॉ. वेरका को माझा जोन में उनकी अच्छी छवि का ईनाम मिला है। बता दें कि वेरका कांग्रेस की उपेक्षापूर्ण नीतियों से नाराज थे जिस पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

Big-Blow-To-Bjp-Senior-Congress-Leader-Returns-Home

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं