September 17, 2026 23:37:57
भाजपा की लुधियाना लोकसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठकें हुई सम्पन्न 

भाजपा की लुधियाना लोकसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठकें हुई सम्पन्न 

आगामी लोकसभा चुनाव के साथ साथ शहर में होने वाले नगर निगम चुनाव पर चर्चा

Oct18,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना लोकसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठकें लोकसभा के अंतर्गत आती सभी 9 विधानसभाओं में भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,देहाती के प्रधान पवन कुमार टिंकू व मेजर सिंह देतवाल जी की अध्यक्षता में अलग अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया गया जिसमे लुधियाना लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह गोशा , महामंत्री अनिल सरीन, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश की सचिव रेनू थापर, जतिंदर मित्तल, पुष्पेंदर सिंह, गौरव खुल्लर, विशेष रूप से बैठकों में शामिल हुए। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ–साथ शहर में होने वाले नगर निगम चुनावों के संबंध में चर्चा की गयी। जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने पिछले वर्ष (2022) में लोक सभा प्रवास योजना का रोडमैप सामने रखा था, जिसमें उन लोक सभा सीटों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई गई थी, जहां भाजपा 2019 के आम चुनावों में उपविजेता या तीसरे स्थान पर रही थी, या बहुत ही कम अंतर से जीती थी। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के 144 लोकसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोकसभा प्रवास योजना का गठन किया है। और टीमों का भी गठन किया गया था जैसे लोकसभा स्तर पर तैयार रोडमैप के मुताबिक लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, सोशल मीडिया टीम, मीडिया टीम, कानूनी टीम, केंद्र सरकार की 12 योजनाओं के लिए टीम का गठन किया गया था। इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता परवीन बंसल, प्रेम मित्तल, सतिंदर सिंह ताजपुरी, एस आर लद्दड़, कंवर नरेंदर सिंह, हरीश टंडन,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली , जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, यशपाल जनोत्रा, डा.निर्मल नय्यर,पंकज जैन, सुमन वर्मा, लक्की शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, सुखजीव सिंह बेदी, धर्मेंद्र शर्मा, सुमित टंडन, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार आदि बैठक में सभी मंडलों के प्रधान मौजूद थे।

Bjp-Important-Meetings-Of-Ludhiana-Lok-Sabha-Migration-Scheme-Concluded

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं