September 18, 2026 04:23:08
भाजपा ने मीड़िया से डिबेट को नियुक्त किया एक स्टेट प्रमुख प्रवक्ता, आठ स्टेट प्रवक्ता और 32 मीडिया प

भाजपा ने मीड़िया से डिबेट को नियुक्त किया एक स्टेट प्रमुख प्रवक्ता, आठ स्टेट प्रवक्ता और 32 मीडिया पैनलिस्ट,जानें पूरा ब्यौरा

Oct20,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

आज भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूरे केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद पंजाब भाजपा के स्पीकर, पैनलिस्ट, मीडिया मैनेजर मेट, आईटी संयोजक पंजाब की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। इस सूची में स्टेट वक्ता में लुधियाना जतिंदर मित्तल को लिया गया है, जबकि मीडिया पैनलिस्ट में लुधियाना से कुल 6 पैनलिस्ट के पद पर लिए गए हैं।  जिनमें भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन के अलावा स्टेट सेक्रेटरी रेणू थापर, एस आर लददड़, कमलजीत सिंह सोई, गुरदीप सिंह गोशा का नाम शामिल हैं। बड़ी बात है कि पैनालिस्ट की इस सूची में पैरामाउंट ग्रुप के एमड़ी व कारोबारी राकेश कपूर को भी इस जिम्मेदारी से नवाजा गया है। पूरे पंजाब में सबसे अधिक 7 पैनलिस्ट अमृतसर व दो पेनलिस्ट जालंधर और 3 पटियाला व अन्य बाकी शहरों से लिए गए हैं।  

 

इन्हें बनाया गया मुख्य वक्ता और वक्ता 

प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने बताया कि इनमें से नवनियुक्त पदाधिकारियों में कर्नल. जयबंश सिंह पटियाला मुख्य वक्ता रहेंगे। जबकि वक्ता की जिम्मेदारी ऐश चन्नी चंडीगढ़, प्रितपाल सिंह बालिएवाला खन्ना, चेतन मोहन जोशी गुरदासपुर, लोकेश नारंग कपूरथला, कुलदीप सिंह धालीवाल फरीदकोट, इकबाल सिंह चन्नी खन्ना, जतिंदर मित्तल लुधियाना, मनीष कुमार धीर जालंधर को सौंपी गई हैं।

------------

पंजाब भर से 32 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त 

पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से इलेक्ट्रानिक चैनल पर होने वाली डिबेट के लिए पंजाब भर से कुल 32 मीडिया पैनलिस्ट के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। टीवी चैनल या वैब चैनल पर यही मीडिया के पैनलिस्ट भाजपा की अगुवाई करते दिखाई देंगे। जिनमें भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन लुधियाना, हरजीत सिंह ग्रेवाल बरनाला, दयाल सोढ़ी बठिंडा, परमिंदर सिंह बराड़ मोहाली, जैस्मीन संधेवालिया कपूरथला, मैडम रेनू थापर लुधियाना, कंवरवीर सिंह टोहरा फतेहगढ़ साहिब, एसआर लददर लुधियाना, प्रोफेसर सरचंद सिंह अमृतसर, भूपिंदर सिंह चीमा खन्ना, गुरविंदर सिंह अमृतसर, निधक सिंह बराड़ मोगा, बलविंदर सिंह लाडी बटाला, कमलजीत सोई लुधियाना, संजय कपूर अमृतसर, साहिल सांपला होशियारपुर, गुरदीप सिंह गोशा लुधियाना, भूपेस अग्रवाल पटियाला, हरिंदर सिंह काहलो जालंधर, मनमोहन सिंह अमृतसर, पूनम माणिक नवांशहर, मैडम मीना पठानकोट, वरुण पुरी अमृतसर , मीडिया प्रबंधन टीम में नरेश शर्मा अमृतसर, राकेश कपूर लुधियाना, संजीव चड्ढा अमृतसर, कंवर नरेंद्र सिंह जगराओ, आंचल कपूर अमृतसर, अमरजीत सिंह थिंद जालंधर, रमा महाजन अमृतसर, शेनू गोयल पटियाला, गुरजीत सिंह कोहली पटियाला के नाम शामिल हैं। जबकि जैस्मीन संधेवालिया कपूरथला, सुबोध वर्मा फाजिल्का, राकेश गोयल जालंधर, शरचंद सिंह अमृतसर को मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईटी संयोजक कंवर इंद्रजीत सिंह मोहाली नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा ने मीड़िया से डिबेट को नियुक्त किया एक स्टेट प्रमुख प्रवक्ता, आठ स्टेट प्रवक्ता और 32 मीडिया प भाजपा ने मीड़िया से डिबेट को नियुक्त किया एक स्टेट प्रमुख प्रवक्ता, आठ स्टेट प्रवक्ता और 32 मीडिया प

Bjp-Appoints-One-State-Chief-Spokesperson-Eight-State-Spokespersons-And-32-Media-Panelists-To-Debate-With-Media



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं