September 17, 2026 23:38:02
लुधियाना में लाखों मुसलमानों ने फिलिस्तीन के हक में निकाला कैंडल मार्च

लुधियाना में लाखों मुसलमानों ने फिलिस्तीन के हक में निकाला कैंडल मार्च

इजराइल की ओर से अस्पतालों पर बमबारी शर्मनाक : शाही इमाम पंजाब

Oct23,2023 | Enews Punjab Desk | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। आज यहां शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सामने एक लाख से भी अधिक मुसलमानों ने पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में फिलिस्तीन के मजलूम मुसलमानों के हक में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में लुधियाना की विभिन्न मस्जिदों के इमाम साहिबान, प्रधान साहिबान और सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने साथियों के साथ शामिल हुए, यह विशाल कैंडल मार्च फील्डगंज चौक जामा मस्जिद से शुरू होकर जेल रोड कूचा नंबर 16 से होते हुए वापिस जामा मस्जिद पहुंचा जहां अहले फिलिस्तीन के हक में दुआ के साथ इस मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने संबोधन करते हुए कहा कि अपनी आजादी के लिए आवाज उठाने वाले फिलिस्तीन के लोगों को आतंकी कहना शर्म की बात हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल की आतंकी कारवाईयां सरासर गलत हैं वो बच्चों और आम नागरिकों को मार रहे हैं और लगातार इंसानियत का कत्ल कर रहे हैं जिसकी विश्व समुदाय को विरोधता करनी चाहिए। शाही इमाम ने कहा कि किसी का ताकतवर होने का यह मतलब नहीं है कि उसकी तरफ से किए जाने वाले कत्ल को सही ठहराया जाए। शाही इमाम ने कहा कि फिलिस्तीन का मसला बिलकुल ईस्ट इंडिया कंपनी वाला है जो साजिश के तहत हमारे देश पर कब्जा करके अत्याचार करती रही। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि हम सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हैं कि इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं और मजलूम बेबस फिलिस्तीन का साथ दे।

Lakhs-Of-Muslims-Took-Out-Candle-March-In-Ludhiana-In-Favor-Of-Felestine

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं