यशपाल शर्मा, लुधियाना उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजीo) द्वारा 'कुमाऊँ भवन' प्रांगण में महामाई का 11वां विशाल जागरण एवं भंडारा बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया गया | कुमाऊँ भवन में स्थापित करने से पहले माँ ज्वाला जी धाम से लाई गई दिव्य ज्योत की नारी शक्ति द्वारा उत्तराखंड की पारम्परिक वेषभूषा में सुसज्जित हो बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई | बराड़ सीड्स के स. हरविंद्र सिंह बराड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया | परिषद के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री बसंत बल्लभ भट्ट ने मुख्य यजमान की भूमिका अदा की | सुनील रावत एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया गया | जागरण में पूरे लुधियाना से उत्तराखंडी समाज के लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोगों द्वारा दरबार में नतमस्तक हो माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया । जिसमें स. अमृतपाल सिंह जंडू-जंडू लैंड एंड डेवलपर द्वारा भक्त जनों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए | जागरण में श्री प्रवीण बंसल, श्री मनीष चोपड़ा, श्री सुनील मौदगिल, बीबी मनिंदर कौर घुम्मन, श्रीमती शशि मठपाल, राकेश भाटिया, केवल भट्ट, मोहन सिंह कडाकोटी, पी.सी. काण्डपाल, रोहित सिक्का, उत्तराखंड समाज से संबंधित कीर्तन मंडलियों एव सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने माथा टेक कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया | श्री प्रवीण बंसल जी द्वारा लुधियाना से रामनगर व हल्द्वानी के लिए सीधी ट्रेन व्यवस्था शुरू करने की परिषद की मांग को रेल मंत्रालय से जल्द पास करवा स्थानीय उत्तराखण्डी समुदाय को सौगात देने का आश्वासन दिया गया | परिषद के अध्यक्ष शिव सिंह रावत व चेयरमैन किशन सिंह रावत ने जागरण में अपना भरपूर सहयोग दे कर सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया |
Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Organized-The-11th-Huge-Bhagwati-Jagran-And-Bhandara