September 19, 2026 07:34:13
गवर्नर के खिलाफ फिर Sc पहुंची पंजाब सरकार: Syl मुद्दे पर बुलाए विधानसभा के स्पेशल सेशन को राज्यपाल ब

गवर्नर के खिलाफ फिर Sc पहुंची पंजाब सरकार: Syl मुद्दे पर बुलाए विधानसभा के स्पेशल सेशन को राज्यपाल बता चुके अवैध, सुनवाई कल संभव

Oct29,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार गवर्नर बीएल पुरोहित के खिलाफ एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट (SC) पहुंच गई है। सरकार ने गवर्नर के उस लैटर को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने हाल ही में बुलाए गए पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन को अवैध और असंवैधानिक बताया था। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) मुद्दे पर पिछले दिनों पंजाब के खिलाफ आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने यह स्पेशल सेशन बुलाया था। सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की पिटीशन पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। सालभर के अंदर यह दूसरा मौका है जब पंजाब सरकार गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के खिलाफ SC पहुंची है। इससे पहले गवर्नर की ओर से बजट सेशन की मंजूरी न दिए जाने पर भी सरकार ने SC में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद गवर्नर को बजट सेशन की मंजूरी देनी पड़ी थी। पंजाब में गवर्नर और AAP सरकार के खिलाफ चल रही तनातनी आगे भी खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे क्योंकि भगवंत मान सरकार नवंबर में ही विधानसभा का एक और सेशन बुला सकती है। सीएम भगवंत मान कह चुके हैं कि हम नवंबर के पहले सप्ताह में एक बड़ा सेशन बुलाएंगे और हमें इस मुद्दे पर स्पष्टता की जरूरत है।

सरकार को एक दिन में खत्म करना पड़ा सेशन
SYL मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने 20 और 21 अक्टूबर को विधानसभा का दो दिन का स्पेशल सेशन बुलाया था। राज्यपाल बीएल पुरोहित ने इस सेशन को गैरकानूनी बताया। पंजाब राजभवन ने विधानसभा सचिव को बाकायदा पत्र लिखकर राज्यपाल के फैसले का हवाला भी दिया। उसके बाद विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को सफाई देनी पड़ी। संधवां ने कहा था कि यह सेशन पिछले सत्र का ही हिस्सा होगा क्योंकि पिछले सेशन का सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। विधानसभा सचिव रामलोक खताना की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, पंजाब विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के अधीन स्पीकर ने 20 जून को सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया था और 20 अक्टूबर को उसी सेशन को दोबारा बुलाया गया है। 20 अक्टूबर को सेशन तो हुआ मगर गवर्नर की आपत्ति को देखते हुए सरकार ने सदन में कोई बिल वगैरह पास किए बगैर इसे एक ही दिन में खत्म कर दिया।

सरकार बनते ही शुरू हो गया विवाद
पंजाब में गवर्नर बीएल पुरोहित और सीएम भगवंत मान के बीच विवाद की शुरुआत राज्य में AAP की सरकार बनते ही हो गई थी। गवर्नर ने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाबतलबी की जिस पर सीएम मान ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति भी जताई। विवाद तब गहरा गया जब इसी साल पंजाब सरकार की ओर से बुलाए गए बजट सेशन को गवर्नर ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया। गवर्नर के इस फैसले के बाद भगवंत मान सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई। अदालत का फैसला सरकार के हक में आया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा में 19 और 20 जून को पास किए गए 6 अलग-अलग बिलों को लटकाने का आरोप भी गवर्नर पर लगा चुके हैं। मान ने कहा था कि गवर्नर जान-बूझकर इन बिलों पर साइन नहीं कर रहे। इन बिलों पर गवर्नर पुरोहित ने अभी तक साइन नहीं किए हैं।

Punjab-Government-Again-Reached-Sc-Against-The-Governor-The-Governor-Has-Declared-The-Special-Session-Of-The-Assembly-Called-On-The-Syl-Issue-Illegal-Hearing-Possible-Tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं