September 19, 2026 03:29:15
Bjp अध्यक्ष जाखड़ पहुंचे लुधियाना, बोले, Syl का पानी गया तो भगवंत जिम्मेदार; डिबेट कोरा ड्रामा

Bjp अध्यक्ष जाखड़ पहुंचे लुधियाना, बोले, Syl का पानी गया तो भगवंत जिम्मेदार; डिबेट कोरा ड्रामा

Oct30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सोमवार को लुधियाना पहुंचे। उनकी और से मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एक प्रोग्राम में शिरकत की। जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग की। जहां उनकी और से विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस डिबेट की बात कर रहे हैं, उसका कोई फायदा नहीं। बंद आडिटोरियम में डिबेट सिर्फ कैमरों तक रह जाएगी। यदि इसी तरह की डिबेट करनी है तो मुझे और भगवंत सिंह मान को एक कमरे में बंद कर दो। जो बाहर निकला, वही जीता। हम दोनों कमरे में कबड्‌डी-कबड्‌डी खेल लेंगे। जिसने सही सलामत हालत में दरवाजा खोला, वहीं जीता। जाखड़ ने कहा कि डिबेट करनी है तो खुले में की जाए। उन्होंने लुधियाना के प्रशासनिक अधिकारियों से सुबह बात की और डिबेट बारे पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बारे कुछ नहीं पता। सभी तैयारियां चंडीगढ़ से की जा रही हैं। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा डिबेट की तैयारियां दिल्ली से होने की बात कही जा रही हैं। दिल्ली की ही टीम इस डिबेट की तैयारी कर रही है। यहां तक की मीडिया भी दिल्ली से आ रहा है।

सीएम पंजाब को लेकर लापरवाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि सभी को साथ लेकर चले। प्रदेश के हित को ध्यान में रख कर फैसला लेना चाहिए। यदि पंजाब में SYL की नहर बनती है और हरियाणा को पानी जाता है तो मालवा का अबोहर इलाका पानी विहीन हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को किसी तरह की पंजाब की चिंता नहीं है। CM पंजाब को लेकर लापरवाह है। वह पंजाब को लेकर गंभीर नहीं हैं। क्योंकि भगवंत मान आज भी अपने पुराने पेशे से बाहर नहीं निकल पा रहे। आज जो पानियों का मुद्दा है ये कोई कलाकारों वाला मुद्दा नहीं है। लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा है।

Bjp-President-Jakhar-Reached-Ludhiana-Said-Bhagwant-Is-Responsible-If-Syl-Water-Is-Lost-Debate-Kora-Drama

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं