September 17, 2026 23:37:58
निगम की एंटी स्मॉग गन मशीन की पूर्व पार्षदों ने उतारी आरती; कहा लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से अफसर बेखबर

निगम की एंटी स्मॉग गन मशीन की पूर्व पार्षदों ने उतारी आरती; कहा लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से अफसर बेखबर

Nov4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शहर में लगातार बढ़ रहे पराली जलाने के मामलों को लेकर पूर्व पार्षदों द्वारा विरोध जताया गया। जिसके बाद उनकी और से एंटी स्मॉग गन मशीन की आरती उतार अफसरों को उनकी जिम्मेदारी का अहसस दिलाया। इस दौरान पूर्व पार्षद पंकज शर्मा काका, बलजिंदर सिंह बंटी, इकबाल सिंह सोनू डिको, राजा घायल समेत कई नेता आरती में शामिल हुए। जिन्होंने बताया कि पिछले 36 घंटे में 72 जगह आगजनी की घटना सामने आई है। महानगर की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में आ गया है। नगर निगम द्वारा एंटी स्मॉग गन शोपीस बनाकर रह गई है। पूर्व पार्षदों ने इन एंटी स्मॉग गन की आरती उतार कर रोष जाहिर किया। बताया गया है कि चलाने के तरीके और जानकारी के अभाव के चलते इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। पूर्व पार्षद इकबाल सोनू व राजा घायल ने ढोलेवाल चौक स्थित नगर निगम जोन-सी के सब-ऑफिस और पूर्व पार्षद बलजिंदर सिंह बंटी तथा पंकज शर्मा काका ने हंबड़ां रोड स्थित वर्कशॉप में खड़ी एंटी स्मॉग गन मशीनों की आरती उतार निगम प्रशासन को जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने का प्रयास किया गया है।

करोड़ों रुपए किए गए खराब
पूर्व पार्षदों का कहना है केंद्र सरकार की ओर से नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर निगम को करोड़ों रुपए जारी किये थे। तत्कालीन मंत्री भारत भूषण आशु ने एंटी स्मॉग गन मशीनों की खरीद करने की सिफारिश की थी। क्योंकि हर साल अक्तूबर से दिसंबर तक शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और लोगों को खुली हवा में सांस लेने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Former-Councilors-Performed-Aarti-For-The-Corporations-Anti-Smog-Gun-Machine-Said-Officers-Unaware-Of-Continuously-Increasing-Pollution

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं