डेस्क, लुधियाना
उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजि.) द्वारा आज दिनाँक 05/11 /2023 को 'कुमाऊँ भवन' परिसर में 09 नवंबर को मनाए जाने वाले उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के सहयोगी सदस्यों श्रीमति शशि मठपाल, केवल चंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश शर्मा व बालम सिंह चौधरी के कर कमलों से पुरोहित नंद किशोर उप्रेती द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति प्रज्वलित करके की गई |
मंच सचिव श्री हरीश जोशी ने उपस्थित सदस्यों को अलग उत्तराखंड राज्य के गठन हेतु किए गए देवभूमि के नर नारियों के बलिदान की जानकारी दी तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने अलग राज्य के लिए चलाए गए आन्दोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए | तत्पश्चात परिषद से जुड़ी सहयोगी कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन किया गया | बाद दोपहर सभी सम्मानित सदस्यजनों के लिए भंडारे का आयोजन भी रखा गया था |
परिषद के सदस्य श्री ललित मोहन काण्डपाल के आग्रह पर आए ' बृज लोक कला मंच' के कलाकारों द्वारा 2:00 बजे से मयूर नृत्य, रास - महारास व फ़ूलों की होली जैसे भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी सदस्यों को मंत्र मुग्ध कर दिया |
परिषद के चेयरमैन किशन सिंह रावत, अध्यक्ष शिव सिंह रावत, उपाध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, महासचिव कैलाश चंद्र सिंह जमनाल, सचिव कुंदन लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह मनराल, क्षेत्रीय अध्यक्षों - पान सिंह अधिकारी, गंगा सिंह मनराल, राजेन्द्र सिंह जमनाल ने कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग दे कर सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों व उत्तराखंड समाज से संबंधित स्थानीय कीर्तन मंडलियों का आभार व्यक्त किया गया |
इस शुभ अवसर पर श्री मोहन सिंह कडाकोटी, बालम सिंह रौतेला, राजेश जोशी, देवी सिंह रावत, मंदीप बिष्ट, अशोक काण्डपाल, भगवान सिंह डंगवाल, महेंद्र सिंह मनराल, गोपाल सिंह रावत, रेवाधर शर्मा, शिव दत जोशी, नारायण उप्रेती, भूपेंद्र सिंह रावत, ललित तिवारी, दीवान सिंह रावत, भजन सिंह कडाकोटी, बालम सिंह बिष्ट, गिरीश उपाध्याय, ललित सिंह बिष्ट, पंडित केशव दत, पंडित सतीश चंद्र, पंडित प्रेम बल्लभ, नरिंदर जमनाल, सुरेंद्र अधिकारी, नन्दन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, श्याम तिवारी, देव सिंह बसनाल आदि मौजूद थे |
Uttarakhand-People-Organized-A-Grand-Program-On-Uttarakhand-State-Foundation-Day