डेस्क, लुधियाना
वार्ड न.73 जवाहर कैंप में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर भारत नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप वधवा की ओर से नशे के विरुद्ध एक अभियान का आयोजन किया गया।अभियान में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,महेश शर्मा,यशपाल जनोत्रा व अन्य सीनियर भाजपा नेताओं ने भाग लिया।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब में बह रहे नशे के छठे दरिया में युवा पीढ़ी लगातार डूबती जा रही है। पंजाब में सरकारें तो बदल गईं लेकिन हालात अभी भी नहीं बदले हैं।.पंजाब नशे की ऐसी चपेट में है कि स्कूलों से लेकर जनरल स्टोर्स तक नशे की गोलियां बिक रही हैं. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में नशा बिक रहा है. स्कूली बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं।वही अब महिलाएं भी नशे की दलदल में फंस रही हैं। धीमान ने कहा कि पंजाब में हर दिन युवा पीढ़ी नशे से मर रही है। और भगवंत मान सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। दूसरी ओर पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए बनाई गई योजना भी फेल साबित हो रही है।सता में आने से पहले भगवंत मान और केजरीवाल ने चुटकुलों में पंजाब में नशे को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन सता में आते ही सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली।इससे भगवंत मान सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ जाहिर होता है।इस मौके मनिंदर जीत कौर,पारस शर्मा,विक्की जग्गी,सुरजीत साजन,राज कुमार खेहरा,जोगिंदर पाल विनोद वीनू,जीत लाल भगत,राजेश कश्यप,कुशाग्र कश्यप,विशाल गुलाटी, प्रदीप पंछी, डॉक्टर परमजीत, सुशील सहदेव, राजकुमार, संजीव सचदेवा, विक्की बरार,डॉक्टर संतोष वीनू आदि मौजूद रहे।
Punjab-Young-Generation-Is-Dying-From-Drugs-And-Bhagwant-Maan-Government-Is-Sleeping-Rajneesh-Dhiman