ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भाजपा कौंसलर लाला सुरिंदर अटवाल के बेटे साजन अटवाल पर पुलिस की ओर से रंगदारी की एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में बुधवार को भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर राकेश अ्ग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा से प्रदेश कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा व साजन अटवाल के पिता लाला सुरिंदर अटवाल साथ में मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर से हुई मुलाकात संबंधी जानकारी देते गुरदेव शर्मा देबी ने बताया कि इस दौरान पुलिस कमिश्नर से साजन अटवाल पर हुई एफआईआर संबंधी उनसे पूछा गया तो उन्होने बताया कि उक्त मामले में एसआईटी बना दी गई है और एसआईटी की टीम इस मामले की पूरी पड़ताल कर रिपोर्ट बनाएगी और उस लिहाज साफ सुथरी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। गौर हो कि दो दिन पहले दाना मंडी स्थित पटाखा मार्केट में पटाखा कारोबारियों से हफता वसूली को अपने साथियों सहित पहुंचे छोटा लल्ला की लड़ाई दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में साजन अटवाल पर भी रंगदारी का मामला दर्ज किया है। पुलिस एफआईआर में साजन अटवाल की भी इस दौरान छोटा लल्ला के साथ होने की बात कही गई है। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने साजन अटवाल के भाई व दुगरी थाने के इंचार्ज बिटन कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया था।
Bjp leaders meet with CP Rakesh Aggarwal