डेस्क, लुधियाना भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर निर्मल नैयर, जिला सचिव नवल जैन की ओर से आज पूर्व जिला अध्यक्ष व पंजाब कार्यकारणी सदस्य जतिंद्र मितल को पंजाब उपाध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । इस मौके रजनीश धीमान ने भाजपा हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि साईकिल पार्ट्स उद्यमी जितेंद्र मित्तल बहुत से व्यापारिक संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं। मित्तल एक व्यवसायी होने के साथ एक अनुभवी नेता भी है।उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने उनको पंजाब उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि जतिंदर मित्तल 2019 में जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेवारी भी बखूबी निभा चुके हैं। नवल जैन ने कहा कि उनके पंजाब उपाध्यक्ष बनने पर वर्करों में खुशी की लहर है। इस मौके जतिंदर मित्तल ने कहा कि आज पंजाब की जनता का आप सरकार से मोह भंग हो चुका है।वही अकाली,कांग्रेस से भी उनका विश्वास उठ चुका है।अब उनको आखिरी विकल्प भाजपा दिखाई दे रही है।वो भाजपा को सत्ता सौंपने को आतुर है।इस बार नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर परराज किशोर शर्मा लक्की, अमित डोगरा, तरुण जैन,मनमीत सिंह चावला,सुरेंद्र कौशल,अनिल मित्तल,जसदेव तिवारी,हंस राज शर्मा,सुरेश कुमार मिगलानी,रोमी मल्होत्रा,मन्नू अरोड़ा, तिलक राज, सुभाष डावर , सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित हुए
Wave-Of-Happiness-On-Jatinder-Mittal-Becoming-Bjp-State-Vice-President