September 19, 2026 06:31:45
भाजपा कार्यकर्ताओंं पर दर्ज मामले वापिस न लिये तो पुलिस कमिशनर कार्यालय का करेगें घेराव : गुरदेब शर्

भाजपा कार्यकर्ताओंं पर दर्ज मामले वापिस न लिये तो पुलिस कमिशनर कार्यालय का करेगें घेराव : गुरदेब शर्मा देबी

कहा, सराभा के शहीदी दिवस पर पुलिस वालो का डांस शर्मनाक

Nov17,2023 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने लुधियाना पुलिस के सीपी मंदीप सिंह सिद्वू को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर लुधियाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायको के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गये झूठे मामलो को वापिस न लिया तो वे बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिशनर कार्यालय का घेराव करेगें और पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख देगें। आज लुधियाना सैंट्रल में अपने कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत करते हुए गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि लुधियाना पुलिस जनता की रक्षा करने के स्थान पर आम आदमी पार्टी के बंधुआ मजदूर की भूमिका अदा कर रही है। स्वस्थ लोकतंत्र में पुलिस अधिकारियों को ऐसी कार्यप्रणाली शोभा नही देती। देबी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी दबाब में झुकने वाले नही है, नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की किसी कोशिशो को बर्दास्त नही किया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने के स्थान पर अगर आप विधायको में हिम्मत है तो वे सीधे उनके साथ ही दो दो हाथ कर लें। जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों से बुरी तरह से दुखी है और निगम चुनावों में भाजपा को विजयी बनाना चाहती है। इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के माध्यम से दुखी किया जा रहा है। देबी ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में बढते नशो के विरूद्व साईकिल रैली निकालने पर तंज कसते हुए कहा कि नशे साईकिल रैली से नही पुलिस द्वारा नशे का कारोबार कर रहे लोगो के विरूद्व पुख्ता कारवाई करने से खत्म होगें पंरतु नशो को खत्म करने में आम आदमी पार्टी सरकार फेल साबित हुई है और साईकिल रैली जैसी नोंटकी करके लोगो की आंखो में धूल झोकने की कोशिश कर रही है जबकि लुधियाना के सभी विधासनसभा हल्को में नशा धडले से बिक रहा है पंरतु विधायक आंखे मूंदे बैठे है। करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमो में एक पंजाबी गायक के मंच पर एक पुलिस कमिशनर की और से भंगडा डालने व अन्य पुलिस अधिकारियो की और से डांस करने को शर्मनाक बताते हुए देबी ने कहा कि शहीदो को श्रद्वासुमन अर्पित किये जाते है व उनके दिवसो पर जश्न नही मनाये जाते। पत्रकार सम्मेलन पूर्व पार्षद जसबीर सिंह जस्सा भी उपस्थित थे।

If-The-Cases-Registered-Against-Bjp-Workers-Are-Not-Withdrawn-We-Will-Surround-The-Police-Commissioner-Office-Gurdev-Sharma-Debi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं