September 19, 2026 05:32:28
काउंटिंग को बचे तीन राउंड, अयाली की लीड हुई 13 हजार के पार, अकालियों में जीत का जश्न हुआ शुरु

काउंटिंग को बचे तीन राउंड, अयाली की लीड हुई 13 हजार के पार, अकालियों में जीत का जश्न हुआ शुरु

Oct24,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब की सबसे हॉट सीट दाखा विधानसभा पर शिरोमणि अकाली दल की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस सीट पर 13 राउंड की काउटिंग पूरी हो चुकी है और 14 वें राउंड में भी शिअद उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली करीब 13 हजार की वोट से आगे चल रहे हैं। इन चुनावों में इस बार ये भी साफ हो गया कि पंजाब में 2017 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों के बीच आए उछाल का खेल भी लगभग समाप्त हो गया है। लगातार पिछले 11 राउंड में अयाली अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू से बढ़त बनाए हुए हैं और किसी भी राउंड में भी पिछडे़ नहीं हैं। ऐसे में अब बाकी के राउंड में भी उनकी बढ़त बने रहने की उम्मीद है और ये सीट शिअद की झोली में जाना तय माना जा रहा है। 2017 के चुनाव में आप उम्मीदवार स. एचएस फुल्का ने 58923 वोट हासिल कर शिअद के गढ़ पर कब्जा किया था। वहीं इस बार उक्त सीट पर आप उम्मीदवार अमनदीप सिंह मोही मात्र 2 हजार वोटों का ही सिलसिला पार कर पाएं हैं और इसे सरकार पर लोगों की जीत का नाम दिया जा रहा है। -उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर शिअद का पंजाब के उपचुनाव में कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। ये तीन सीटें जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) एक सीट पर आगे है। ये एक सीट दाखा है। बता दें पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल फगवाड़ा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी प्रत्याशी राजेश बाघा से 1852 मतो से आगे चल रहे हैं। बता दें पंजाब में 21 तारीख को चार विधानसभाओं जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा और मुकेरियां में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था

Dakha election result

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं