ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब में एक बार से फिर से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग गया है। उपचुनाव में पंजाब की दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा के दोनों उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। भाजपा एक सीट अपने पूरे गढ़ में हार गई है और दूसरी सीट मुकेरियां जहां से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश के नजदीकी जंगी लाल महाजन को मैदान में उतारा गया था, भी चुनाव मैदान में धाराशाही हो गए। प्रदेश भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले फगवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारे गए राजेश बाघा को तो बडे़ मार्जिन से चुनावी हार देखने को मिली है। बाघा अपने कांग्रेसी प्रतिद्धंदी कांग्रेसी उम्मीदवार बलिवंदर सिंह धालीवाल से 26116 के बडे़ अंतर से ये चुनाव हारे, जबकि मुकेरियां से पार्टी उम्मीदवार जंगी लाल महाजन को कांग्रेसी उम्मीदवार इंदु बाला से 3440 वोटों से हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में भाजपा के लिए पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने दम पर पैर पसारने आसान नहीं दिखाई दे रहा और बिना अकाली दल के आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। ऐसे में पंजाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक की ओर से कांग्रेस की ओर से ढाई सालों में कोई डेवलपमेंट न करवाने के दावों को छोड़ नई प्लानिंग पर काम करने पर मजबूर कर दिया है।
BJP gets a shock in both seats in Punjab