डेस्क, लुधियाना
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लांच की गई उज्जवला योजना के तहत आज जिला अध्य्क्ष रजनीश धीमान के निर्देशानुसार टिब्बा रोड मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अरुण गैस एजेंसी के अरुण गुप्ता के सहयोग से गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए गए । इस मौके विशेष रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, जिला सचिव नवल जैन ने भाग लिया।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा ने लोगो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जिला सचिव नवल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक यह उज्जवला योजना माताओं एवं बहनो के लिए संजीवनी है । अब कोई भी माताओं बहनो को चारकोल के चूल्हे पर खाना नहीं बनाना होगा। केंद्र सरकार की यह योजना जन जन तक पहुंच रही है।वही महानगर की वंचित जनता को यह लाभ पहुँचाने की कोशिश जारी है । साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी मोदी सरकार का ये फैसला काफी लाभकारी है। इस मौके पर जसदेव तिवारी,सुरेश कुमार मिगलानी अशीष बजाज आदि उपस्थित रहे।
Modi-Government-Ujjwala-Scheme-Is-A-Lifesaver-For-The-Poor-Naval-Jain