September 19, 2026 02:09:10
लुधियाना निगम चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा ऐलान, शिअद से बिना गठजोड़ लड़ेगी चुनाव, 29 नवंबर से मिलेंगे द

लुधियाना निगम चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा ऐलान, शिअद से बिना गठजोड़ लड़ेगी चुनाव, 29 नवंबर से मिलेंगे दावेदारियों के फॉर्म

Nov26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। निगम चुनाव को लेकर भाजपा की और से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। अब भाजपा लुधियाना में नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी। रविवार को लुधियाना में पंजाब भाजपा के महासचिव और जोनल इंचार्ज परमिंद्र सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि समस्त 95 वार्डों पर भाजपा अकेली चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी से गठजोड़ नहीं होगा। 29 नवंबर से जिला भाजपा दफ्तर से कोई भी भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए दावेदारी का फॉर्म भर सकता है। 7 दिसंबर तक फॉर्म जमा करवाना है। इन फॉर्म पर सीनियर लीडरशिप मंथन करेगी, जिसके बाद जो योग्य उम्मीदवार होगा, उसे टिकट दी जाएगी। जनरल कैटेगरी के लिए फॉर्म की फीस 5 हजार रखी गई है। वहीं, आरक्षितों में SC और OBC 3 हजार रुपए में फॉर्म ले सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ परमिंद्र सिंह ने कहा कि आज संविधान दिवस है, लेकिन प्रदेश में सरकार निगम चुनाव नहीं करवा रही। संविधान को अपमानित किया जा रहा है।

आप पार्टी धमकियां देकर नेताओं को करवाया रही शामिल
बराड़ अनुसार पंजाब सरकार को पता है कि पंजाब में यदि आज चुनाव हो जाते हैं, तो उनका एक भी उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएगा। अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करने की कोशिशों में नेता लगे हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को धमकियां तक मिल रही हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इस दौरान जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान भी शामिल रहे।

Bjps-Big-Announcement-Regarding-Ludhiana-Corporation-Elections-Will-Contest-Elections-Without-Alliance-With-Sad-Claim-Forms-Will-Be-Available-From-November-29



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं