ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बेशक दाखा की जनता ने मनप्रीत सिंह अयाली के हक में फतवा दिया है, लेकिन फिर भी मैं अगले दो ढाई साल दाखा की डेवलपमेंट में लगा रहूंगा। ये बात दाखा विधानसभा से कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के आफिस में रखी प्रेसवार्ता दौरान कही। इस दौरान संधू ने कहा कि मैं दाखा वासियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और वोट डालकर मेरे पर विश्वास जताने वाले लोगों को मैं निराश नहीं करूंगा। उन्होंने ये भी साफ किया कि मैं दाखा में अपने घर और कैंप रहेगा और लोगों की समस्याएं हल करुंगा। चुनाव हारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि हममें कुछ गलतियां रही होंगी, जिसके चलते हम अपनी उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। गलत प्रचार को लेकर चुनावी हार से जोड़ कर देखने संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है और हर एक वर्कर ने अपनी पूरी मेहनत और जी जान पार्टी के लिए लगा दिया। वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने कहा कि हममें कुछ कमजोरी रही होगी और उनकी हमेशा बेहतर मैनेजमेंट रही। अब आगे इस कमजोरी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन संधू की अगुवाई में दाखा पूरी तरह से बदलेगा। उन्होंने कहा कि पहले दाखा जिन क्रिमिनल एक्टविटी और चिटटे के लिए फेमस रहा है, लेकिन अब कैप्टन संधू जब वहां पर अपना कैंप लगाएंगे तो वो सब नहीं चलेगा और दाखा पूरी तरह से बदलेगा। जहां चुनाव में दाखा हॉट सीट थी, वहीं आगे भी ये फोकस में ही रहेगी। इस अवसर पर मेयर बलकार संधू, विधायक संजय तलवाड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण सुब्रामनियम, कौंसलर सन्नी भल्ला, कौंसलर ममता आशू मौजूद थे।
Capt Sandeep Sandu Press Conference