September 19, 2026 01:18:34
पीएसएमएसयू ने हड़ताल की मियाद छह दिसंबर तक बढाई, विधानसभा सत्र में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे

पीएसएमएसयू ने हड़ताल की मियाद छह दिसंबर तक बढाई, विधानसभा सत्र में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे

- कहा, यूनियन सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ लगातार विरोध जारी रखेगा

-विभिन्न संगठनों के बाद आज डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का भी समर्थन

Nov28,2023 | Enews Team | Ludhiana


डेस्क,  लुधियाना

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) द्वारा जारी हड़ताल की अवधि अब 6 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। 21वें दिन हड़ताल के दौरान नेताओं ने कहा कि यूनियन सरकार के अड़ियल रवैये का विरोध करता रहेगा। यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया कि विधानसभा सत्र आरंभ हो चुका है और इसमें आने वाले किसी भी सवाल का जवाब कर्मचारी नहीं देंगे। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव भार्गव, प्रदेश के सीनियर महासचिव अमित अरोड़ा और वित्त सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में सभी विभागों के कार्यालय कर्मचारियों द्वारा डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

धरने के दौरान गुरचरण सिंह सिविल सर्जन दफ्तर, अमरजीत सिंह वाटर सप्लाई और ए.पी. मौर्य ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय से धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण पंजाब का सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूरा मजदूर वर्ग अपनी बुनियादी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठा है, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव के दौरान गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी अब सत्ता के नशे में कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिसका खामियाजा पार्टी को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

इस दौरान प्रदेश के सीनियर महासचिव अमित अरोड़ा और जिला अध्यक्ष संजीव भार्गव ने कहा कि प्रदेश इकाई ने इस हड़ताल को 6 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है और चल रहे विधानसभा सत्र में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में आने वाले कैबिनेट मंत्रियों का भी काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। 

धरने के दौरान डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. दिलप्रीत सिंह लोहट के नेतृत्व में उनके साथी इंजीनियर कुलबीर सिंह बैनीपाल, हरजीत सिंह बैनीपाल, रुपिंदर सिंह जस्सड़, पलविंदर सिंह पंधेर, कुलविंदर सिंह, वरिंदर कुमार, मोहन सिंह सहोता, सरूप सिंह, सुखबीर सिंह और राज कुमार  शामिल रहे और कहा कि इंजीनियरिंग एसोसिएशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल का पुरजोर समर्थन करती है और मांगें पूरी होने तक संगठन के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।

इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से दिलीप सिंह व सुशील कुमार मुख्य वक्ता थे। इनके अलावा हरविंदर सिंह, मुनीश वर्मा, दलीप सिंह पेंशनर्स एसोसिएशन, धर्म सिंह, जगदेव सिंह, तलविंदर सिंह, संदीप नारंग, आकाशदीप, धर्म पाल सिंह पाली, मुनीश वर्मा, गुरदास सिंह, गुरचरण सिंह, रजनी दहूजा, विनोद कुमार और कई अन्य विभागों के नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

Psmsu-Has-Extended-The-Strike-Period-Till-December-6-Will-Not-Answer-Any-Questions-In-The-Assembly-Session



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं