September 19, 2026 02:08:15
कमल शर्मा के निधन से भाजपा में शोक की लहर, कल फिरोजपुर में होगा अंतिम संस्कार

कमल शर्मा के निधन से भाजपा में शोक की लहर, कल फिरोजपुर में होगा अंतिम संस्कार

Oct27,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। गौर हो कि आज सुबह कमल शर्मा का फिरोजपुर में निधन हो गया। वे रविबार सुबह अपने निवास से कार में ड्राइवर के साथ सैर करने को गए थे, लेकिन कार में आए हार्टअटैक से उनका निधन हो गया । दो साल पहले कमल शर्मा को मेजर हार्ट अटैक आया था और इस दौरान डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन रहे थे। उनके निधन से खासकर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान रजिंदर भंडारी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण बंसल, सुकेश कालिया, आरडी शर्मा हरीश टंडन, रविंदर अरोड़ा, गुरदेव शर्मा देबी, सुनील मोदगिल, मिंटू शर्मा को बड़ा झटका लगा है। ये सभी नेता कमल शर्मा के बेहद नजदीकी थे। वही उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी, रेलवे बोर्ड मेंबर अरुणेश मिश्रा, लकी चोपड़ा ने अत्यंत दुख प्रकट किया है। कमल शर्मा का सोमवार को फिरोजपुर में सुबह 11:00 बजे अन्तिम संस्कार किया जाएगा। कमल शर्मा इन दिनों चंडीगढ़ में ही रह गए थे और खासकर दिवाली मनाने को वे शनिवार बाद दोपहर फिरोजपुर पहुंचे थे।

Bjp Punjab ex president Kamal sharma no more

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं