चंडीगढ़। मोहाली कोर्ट में आज कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई है। अदालत ने अगली तारीख पर उन्हें पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं ED के द्वारा दिए गए गवाहों को भी अपने सबूतों के साथ पेश होने का आदेश सुनाया है। उन पर ED ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। सुखपाल खैरा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय वह विदेश में बैठे पंजाबियों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के लिए फंडिंग इकट्ठा करते थे। इसी मामले में ED ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। सुखपाल खैहरा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल चुकी थी, लेकिन 2015 के एक पुराने मामले में अभी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह नशा तस्करी से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में वह अभी पंजाब की नाभा जेल में बंद है। आज इस मामले में भी उनकी जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
Khaira-Ordered-To-Appear-In-Mohali-Court-Hearing-In-Money-Laundering-Case-Through-Video-Conferencing-Congress-Mla-Is-Lodged-In-Nabha-Jail