यशपाल शर्मा, लुधियाना
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज धनांसु रैली के दौरान पंजाब वासियों के लिए 43 सरकारी सेवाओं का एलान किया, जिनके लिए अब पब्लिक को सरकारी आफिसों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे और मात्र मोबाइल से1076 नंबर डॉयल करने पर घर बैठे पब्लिक को ये सुविधाएं मिलेंगी। इस प्लानिंग के तहत घर बैठे लोगों को पूरी सहूलियत मिल पाएगी और सरकारी दफतरों की रिश्वतखोरी से निजात मिल पाएगी। लेकिन पंजाब सरकार की इस नई योजना का शुभारंभ होते ही आम पब्लिक जिन्हें फिलहाल अपने प्लॉट की एनओसी और इसकी रजिस्ट्री के लिए सरकारी आफिसों के कईं कईं बार चक्कर काटने पड़ते हैं, से निजात मिलेगी और घर बैठे प्लॉट की एनओसी व रजिस्ट्री मिलेगी, ये सवाल सामने आने लगा है। बड़ी बात है कि इस समय आम पब्लिक को अपने 100 - 150 गज के प्लॉट के लिए मोटी रिश्वत देकर एनओसी हासिल कर रजिस्ट्री करवानी पड़ती है। वहीं रजिस्ट्रार आफिस में भी अगर आपके पास प्लॉट की एनओसी नहीं है तो यहां भी रिश्वत देकर बिना एनओसी कर दी जाती है।
जानें क्या बोले आप पार्टी सुप्रीमों अरविद केजरीवाल
इस दौरान आप पार्टी सुप्रीमों अरविद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार की ओर से आम लोगों की सहूलियत के लिए ये काम नहीं किया। अब पंजाब की जनता को 43 सेवाओं के लिए सरकारी आफिस जाने की जरुरत नहीं होगी और न अब दलाल को पैसे देने की जरुरत पडे़गी। सरकार की ये नई पहल किसी क्रांति से कम नहीं है। पिछली सरकारों ने अब तक ऐसा क्यों नहीं किया। जिन राज्यों ने ये नहीं किया उसका कारण उनकी नीयत खराब है। वहां दलाल से अफसर, मंत्री और मुख्यमंत्री तक को इस रिश्वत का पैसा पहुंचता है, इसलिए वे ये काम नहीं करती। हमारी नीयत साफ है, इसलिए ये काम हो रहा है। जिसने भी पंजाब को लूटा वो अंदर जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केवल 43 नहीं 80 सेवाएं मिलेंगी। इसके तहत 4 हजार बच्चों को इस योजना के तहत नौकरी मिलेगी। केजरीवाल ने इस दौरान रिश्वतखोरी खत्म करने की गारंटी को भी पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को अगर उनके पांच साल का काम पसंद आया तो ही वोट देना वरना नहीं देना।
General-Public-Should-Ask-Will-You-Get-Noc-And-Registry-Of-The-Plot-By-Dialing-1076-And-Sitting-At-Home