डेस्क, लुधियाना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से प्रदेश के 35 सीनियर नेताओं को जिलों के प्रभारी व सहप्रभारी की कमान सौंपी हैं। लुधियाना अर्बन की कमान शाम सुंदर अरोड़ा को सौंपी गई है। जबकि लुधियाना के नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल को बरनाला, प्रवीण बांसल को मोहाली और दिनेश सरपाल संगरुर 2 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि लुधियाना से इस सूची में रेणू को जगराओं, पुष्पिंदर सिंघल को जालंधर अर्बन और सुखमिंदर सिंह बिंद्रा को मलेरकोटला का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
Bjp-handed-over-the-responsibility-of-incharge-and-co-incharge-to-35-leaders