यशपाल शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब के चार जिलों में होने वाले पार्षद चुनाव से पहले लुधियाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है । आज लुधियाना की आत्म नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े कमलजीत सिंह कड़वल , पूर्व पार्षद परमिंदर मेहता, पूर्व पार्षद गुरप्रीत गोपी, पूर्व पार्षद रणजीत ऊबी, सुखदेव सिंह शीरा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आज भाजपा के दामन थाम लिया । यह ज्वाइनिंग समागम आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगवाई में आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी भी खास तौर पर मौजूद थे इसके अलावा लुधियाना जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल सहित अन्य नेता मौजूद थे।
Big-Blow-To-Congress-Before-Councilor-Elections-Kamaljeet-Kadawal-Parminder-Mehta-Gurpreet-Gopi-Ubi-Shira-And-Many-Others-Join-Bjp