लुधियाना। राएकोट से पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी की अंतिम अरदास शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब में अंतिम अरदास के बाद अकाली दल बादल के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की। बंद कमरे में 15 मिनट तक बैठक की गई। बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इस संबंधी अभी कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक तलवंडी की अंतिम अरदास के बाद एक कमरे में सुखदेव सिंह ढींडसा और सरवन सिंह फिल्लौर लंगर छक रहे थे। वहीं, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह थामी, करनैल सिंह तलवंडी द्वारा बाकी समर्थकों को बाहर जाने के लिए कहा और कमरे के अंदर से कुंडी लगा ली।
मीटिंग में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस दौरान मीटिंग में शिरोमणि कमेटी सदस्य जगजीत सिंह तलवंडी भी मौजूद थे। बैठक के बाद सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि यदि सुखबीर सिंह बादल संगत से माफी मांगते हैं तो ये अच्छी बात है। जहां तक अकाली दल के साथ एकता का सवाल है, वह अभी उस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अकाली दल से गठजोड़ का विचार करना भी पड़ा तो पहले अपनी पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। ढींडसा ने कहा कि इस बैठक में नेताओं ने इक्ट्ठे होने की बात की थी, लेकिन वह अपनी पार्टी के नेताओं से मीटिंग करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
Chandumajra-And-Dhami-Met-Sukhdev-Dhindsa-In-The-Last-Prayer-Of-Former-Mla-Talwandi-15-Minutes-Meeting-In-Closed-Room-Decision-Can-Be-Taken-Regarding-Alliance