ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शिअद प्रधान शहरी रणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा आपनी टीम के साथ आज नवनियुक्त मुल्लापुर दाखा से विधायक मनप्रीत अयाली के साथ भेंट वार्ता की गई। इस अवसर पर शिअद प्रधान व अन्य नेताओं ने मनप्रीत अयाली को बधाई देते हुए उन्हें सिरोपे डालकर सम्मानित किया अयाली ने इस अवसर पर कहा ये जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है और इस जीत का श्रेय मुख्यरूप से उन मतदाताओं को भी जाता है, जिन्होंने झूठ की बैसाखियों पर खड़ी कैप्टन सरकार को आईना दिखलाया। शिअद प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया की मुल्लापुर दाखा सीट जिसपर कैप्टन सरकार द्वारा सभी प्रकार से आपनी शक्ति लगाई गई और प्रदेश मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर द्वारा आपने चहेते संधू की सुनिश्चित करने हेतु मंत्रियों, विधायको को सभी प्रकार से साम धाम दण्ड भेद का प्रयोग करने के निर्देश देने के बावजूद जनता ने कैप्टन की कारगुजारी को देखते हुए अयाली के हक में वोट डाल उन्हें जिताया।इस मौके पर रनजीत सिंह ढिल्लों,हरभजन सिंह ढंग,बीबी सुरिंदर कोर दयाल,कुलदीप सिंह खालसा प्रधान एस सी विंग,विपन काका सूद,भूपिंदर सिंह भिंदा,नेक सिंह सेखेवाल,बाबा अजित सिंह,पार्षद सर्वजीत सिंह लाड़ी,गुरमेल सिंह जज्जी,डॉ अश्वनी पासी,जप्पन मेहन,पूर्व पार्षद सुखदेव सिंह गिल,बलजीत सिंह छतवाल,रशपाल सिंह फौजी,मनप्रीत सिंह मन्ना,मदन लाल बग्गा,बलविंदर पाल सिंह पप्पू,बीबी अवनीत कोर खालसा,मुख्तयार सिंह चीमा,सिमरनजीत सिंह हन्नी, जसदीप सिंह कॉउंके,मनदीप सिंह,रनजीत सिंह बजाज,परमजीत सिंह,हरपाल सिंह कोहली,रविंदर वर्मा,भरपूर सिंह,जतिंदर सिंह खालसा ,भूपिंदर सिंह उपस्थित थे।
SAD leaders meet with MLA Ayali