September 19, 2026 02:08:49
पंजाब में आप व कांग्रेस में समझौते पर बोले पूर्व मंत्री आशु, Aap से समझौते करने से अच्छा घर बैठना, ग

पंजाब में आप व कांग्रेस में समझौते पर बोले पूर्व मंत्री आशु, Aap से समझौते करने से अच्छा घर बैठना, गठजोड़ से होगा नुकसान

Dec21,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आप व कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कांग्रेस की प्रदेश लीडरशिप में हलचल शुरु हो चुकी है। इस समझौते संबंधी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि I.N.D.I.A का पंजाब में भविष्य नहीं है। आप पार्टी के साथ गठजोड़ करने से अच्छा है कि मैं घर में ही बैठ जाऊं। यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठजोड़ होता है तो वह उसके साथ नहीं चल सकते। इस गठजोड़ से कांग्रेस पार्टी का नुकसान ही होना है। आशु ने कहा कि पंजाब में पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी की सरकार धड़ाधड़ FIR दर्ज करने में लगी है। जो भी कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर कोई न कोई मामला दर्ज करवा दिया जाता है। जिस तरह केंद्र में भाजपा धक्केशाही कर रही है, उसी तरह पंजाब में आप। आशु ने कहा कि उन्होंने हाईकमान को पंजाब के वर्करों और सीनियर लीडरशिप का संदेश सुनाया हुआ है। यदि फिर भी पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी का गठजोड़ होता है तो बाकी किसी का पता नहीं, लेकिन मैं इस गठजोड़ के साथ नहीं चल पाऊंगा।

स्टेट लीडरशिप से ली जा रही सुझाव
कांग्रेस छोड़ने या बगावत करने के सवाल पर आशु ने कहा कि पार्टी को छोड़ना अभी दूर की बात है। लगातार प्रदेश की लीडरशिप से पार्टी सुझाव ले रही है। यदि गठजोड़ होता है तो पार्टी को समझाएंगे कि इस गठजोड़ का कोई लंबा सफर नहीं है। आशु ने कहा कि सीट शेयर की भी अफवाहें चल रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरह का कोई ऐसा संदेश स्टेट यूनिट को नहीं मिला है। पंजाब का वर्कर आप सरकार की धक्केशाही के खिलाफ सीनियर नेताओं का पूरा साथ दे रहा है।

Former-Minister-Ashu-Said-On-The-Agreement-Between-Aap-And-Congress-In-Punjab-It-Is-Better-To-Sit-At-Home-Than-To-Make-Agreement-With-Aap-Alliance-Will-Cause-Loss



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं