September 19, 2026 02:09:07
 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला गर्माया, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला गर्माया, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

उपराष्ट्रपति की नकल संवैधानिक पद की गरिमा को कम करता है, यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है-रजनीश धीमान

Dec21,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना  

तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री बनाने और इसका कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की ओर से इस मिमिक्री की अपने मोबाइल पर मूवी बनाने के विरोध में आज भाजपा नेता एकजुट सड़क पर उतरे और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के बाद राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस पूरे विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने की।

इस रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाते हुए नकल की थी और पर मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे जो सभी ने देखा । रजनीश धीमान ने कहा कि उपराष्ट्रपति को लेकर जिस तरह की मिमिक्री की गई है, उससे उपराष्ट्रपति की नकल संवैधानिक पद की गरिमा को कम करता है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है। धीमान ने संसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 
     

इस मौके पर भाजपा की पूर्व प्रदेश महासचिव परवीन बंसल, पूर्व विधयक प्रेम मित्तल, जगमोहन शर्मा, गुरदीप सिंह सिंह निट्टू, गुरदीप सिंह गोशा, कमलजीत सिंह कड़वल, रमेश शर्मा, सतपाल सग्गड़, जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा, डा कनिका जिंदल उपाध्यक्ष महेश शर्मा, यशपाल जनोत्रा, डा.निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा, सुमन वर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी टंडन, लक्की शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी, अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील माफिक, दीपक गोयल, प्रिंस सिंह बब्बर,अमित डोगरा,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,कैशियर बॉबी जिंदल, प्रवक्ता सुरिंदर कौशल, वरिंदर सहगल, साबिर हुसैन, एससी मोर्चा प्रधान जतिंदर गोरियान, युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग, ओबीसी मोर्चा के प्रधान जसविंन्दर सिंह सग्गू, किसान मोर्चा के प्रधान सुखदेव सिंह गिल , हरकेश मित्तल एडवोकेट के.जी शर्मा, विनोद कालिया,अश्वनी मरवाहा,मंडल प्रभारी डा परमजीत सिंह, दविंदर जैन बिट्टा, जज्बीर मनचंदा, राजिंदर शर्मा, प्रदीप पंछी सभी मंडलों प्रधानों  में दुगरी नगर मंडल के प्रधान परगट सिंह, अमित राये, प्रमोद कुमार,मनु अरोड़ा, हरबंश सलूजा, केशव गुप्ता, गौरव अरोड़ा,अशोक राणा,अमित शर्मा, बलविंदर सिंह बिंदर, सुरेश अग्रवाल, बलविंदर, दीपक डडवाल, बलविंदर स्याल ,हिमांशु कालड़ा,केवल डोगरा, राजीव शर्मा,अमित मित्तल, गुरविंदर सिंह भमरा, अर्जुन रावत, योगेश शर्मा, संदीप वडवा,आशीष गुप्ता, अमन कुमरा, राशि अग्रवाल, संतोष विज, सीमा शर्मा,अजय गौड़,विपन विनायक, रोहित सिक्का, मिगलानी, रवि चौरसिया आदि मौजूद थे।

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला गर्माया, भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

The-Matter-Of-Mimicry-Of-Vice-President-Jagdeep-Dhankhar-Heated-Up-Bjp-Members-Burnt-The-Effigy-Of-Rahul-Gandh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं