डेस्क, चंडीगढ़
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में बतौर लॉ अफसर तैनात एडवोकेट गौतम मजीठिया को गिरफ्तार किया हैं। ।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड, अमृतसर निवासी उक्त कानून अधिकारी को प्रताप एवेन्यू निवासी जतिंदर सिंह द्वारा दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त लॉ अफसर को उसकी जमीन अधिग्रहण के बदले जिला अदालत के निर्देश पर 20 प्रतिशत अधिक मुआवजा यानी 20 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा जारी करने के आदेश जारी किए थे और ये राशि जारी करने के एवज में लॉ अफसर ने उससे 8 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लिये थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम के भुगतान को लेकर वकील के साथ हुई पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर निगरानी ब्यूरो को सौंप दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी कानून अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया है।
Vigilance-Nabs-Law-Officer-Of-Improvement-Trust-On-Charges-Of-Taking-Bribe-Of-Rs-8-Lakh