September 19, 2026 02:08:55
कमेटी रिपोर्ट तय करेगी ढींढसा की शिअद में वापसी, अकाली दल संयुक्त की मीटिंग में फैसला; सभी नेताओं से

कमेटी रिपोर्ट तय करेगी ढींढसा की शिअद में वापसी, अकाली दल संयुक्त की मीटिंग में फैसला; सभी नेताओं से राय के बाद निर्णय लेंगे

Dec23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की घर वापसी यानी अकाली दल में शामिल होने से पहले पार्टी अपने सभी जिलों के नेताओं और समर्थकों की राय जानेगी। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के फाउंडर सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुआई में एक कमेटी बनाई गई है, जो कि सभी नेताओं से इस मुद्दे पर मंथन कर राय लेगी। इसके बाद कमेटी जो फैसला लेगी, वह सभी को मंजूर होगा। आने वाले 2 हफ्तों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। शनिवार को इसी मामले को लेकर मोहाली में सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई में पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक हुई। मीटिंग में पार्टी के हर नेता ने शिरोमणि अकाली दल के साथ एक मंच पर आने के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने इससे पार्टी को होने वाले नफे नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। मीटिंग के बाद परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि मीटिंग में एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है, जोकि पार्टी के अगले फैसले संबंधी लीडरशिप के सुझाव लेगी। वहीं, कमेटी जो फैसला लेगी, वह सभी को मंजूर होगी।

कहा- बंदी सिखों की रिहाई के लिए सोचे केंद्र सरकार
परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल बादल से गठजोड़ की संभावना के बारे अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। सारी लीडरशिप की फीडबैक लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। जब पत्रकारों ने उनसे देश के केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा द्वारा दिए गए बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बंदी सिखों को रिहा करने के लिए केंद्र सरकार को कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए।

इस बात ने दोनों दलों को करीब लाने में की थी मदद
कुछ दिन पहले अकाली दल के 103वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष सुखबीर बादल ने रूठे अकाली नेताओं को वापस पार्टी में आने की अपील की थी। जिसके बाद सुखदेव ढींढसा ने संकेत दिए हैं कि उनकी दोबारा वापसी हो सकती है, लेकिन स्पष्ट कहा कि पार्टी सदस्यों की रजामंदी के बिना ये संभव नहीं। इसके बाद उन्होंने यह मीटिंग बुलाई थी। उन्होंने करीब चार साल पहले अकाली दल बाद से अलग राह चुनी थी और अपनी पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता है।

Dhindsas-Return-To-Sad-Will-Be-Decided-By-The-Committee-Report-Decision-Will-Be-Taken-In-The-Meeting-Of-Akali-Dal-United-Will-Take-Decision-After-Consultation-With-All-The-Leaders



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं