September 19, 2026 02:07:18
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज पद से हटाए गए हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव को मिली पंजाब की कमान, चैलेंज- आप से

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज पद से हटाए गए हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव को मिली पंजाब की कमान, चैलेंज- आप से एलायंस से बड़ा पंगा प्रदेश नेताओं की आपसी लड़ाई

Dec23,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस इंचार्ज के पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह पर देवेंद्र यादव को पंजाब की कमान दी गई है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने से ठीक पहले हरीश चौधरी को पंजाब का इंचार्ज लगाया गया था और अब  I.N.D.I.A के तहत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बीच होने वाले आपसी समझौतों को देखते हुए कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में ये बदलाव किए गए हैं। पंजाब से संबंधित अहम फैसले दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से लिए जाने हैं, इसलिए पार्टी की ओर से दिल्ली के ही देवेंद्र यादव को पंजाब इंचार्ज की कमान सौंपी है। देवेंद्र यादव इससे पहले उत्तरांखड़ के प्रभारी का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। देवेंद्र यादव के लिए बड़ी दिक्कत ये रहेगी कि पंजाब के अधिकतर नेता आम आदमी पार्टी से एलायंस नहीं चाहते और इसी के चलते हरीश चौधरी की ओर से भी इस पंगे में पड़ने की बजाय किनारे कर लिए जाने की बातें सामने आ रही हैं। पंजाब के अधिकतर नेता हरीश चौधरी के टच में थे और वे भांप चुके थे कि पंजाब के नेता आम आदमी पार्टी के साथ पंजाब में मिलकर चलने के हक में नहीं हैं।

वहीं पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच एलायंस से भी बड़ा पंगा पार्टी के पंजाब नेताओं के बीच में चल रहा विवाद हैं। जिसे लेकर पार्टी लंबे समय से एक तरफा फैसला नहीं ले पाई है। ये अहम विवाद है नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर। नवजोत सिंह सिद्धू की बाणी व कटाक्ष प्रदेश के अन्य नेताओं के गले नहीं उतर रहे। ये पूरा विवाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम कुूर्सी से उतारने से पहले का शुरु हुआ पड़ा है और इसके बाद इस कुर्सी की बागड़ोर चरणजीत सिंह चन्नी को देने के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू के सुर पार्टी के कईं नेताओं के लिए आफत बनी हुई है। लेकिन राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी नवजोत सिंह सिद्धू पर किसी तरह का अनुशासनात्मक एक्शन लेने में कतरते रहे हैं और इसकी बड़ा कारण है कि सिद्धू की इमानदारी व उनकी आम पब्लिक के बीच की छवि। लेकिन अब फिर से नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ 36 का आंकड़ा रहा और अब सिद्धू का प्रताप सिंह बाजवा के बीच भी शब्दी हमलों का सिलसिला जारी है। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के अलावा 11 अन्य राज्यों में अपने नए प्रभारी के नामों का एलान किया है। ये आदेश कांग्रेस प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से जारी किया गया है।  

Harish-Chaudhary-Removed-From-The-Post-Of-Punjab-Congress-Incharge-Devendra-Yadav-Gets-The-Command-Of-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं