September 19, 2026 02:08:56
कांग्रेस Mp का सुखबीर-राजोआना परिवार को चैलेंज:बिट्‌टू बोले- खालिस्तानियों- आतंकियों के मुद्दे पर लड़

कांग्रेस Mp का सुखबीर-राजोआना परिवार को चैलेंज:बिट्‌टू बोले- खालिस्तानियों- आतंकियों के मुद्दे पर लड़ें चुनाव; वे देशहित का एजेंडा लेकर चलेंगे

Dec25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेस से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू शिअद (बादल) प्रधान एवं पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल और बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर राजोआना पर खूब बरसे। बिट्‌टू ने उन्हें चैलेंज दिया है कि 2024 में वह आर-पार की चुनाव जंग में उतरेंगे और देशहित्त, शांति और खालिस्तानियों के ख़ात्मा करने का एजेंडा लेकर वोट मांगेंगे। सुखबीर सिंह बादल और कमलदीप राजोआना में दम है तो वह खालिस्तानियों और खुद को बंदी सिख कहने वालों के नाम पर चुनाव लड़ कर देख लें। सांसद बिट्‌टू ने कहा कि सुखबीर खालिस्तानियों और आतंकियों को रिहा करवाने का मुद्दा लोगों के बीच रखकर वोट मांगें, उन्हें खुद पता चल जाएगा कि पंजाब की जनता ने राजोआना को माफ किया या नहीं। बिट्‌टू ने कहा कि यदि वह हार गए तो माफी मांग लेंगे। यदि चुनाव में सुखबीर हार गए तो वह लोगों से माफी मांग कहें कि मैं गलत था। राजोआना के नाम पर सियासत कर रहे सुखबीर बिट्‌टू ने कहा कि जो लोग संसद में बलवंत सिंह राजोआना की तरफदारी कर रहे हैं, न तो वह राजोआना के सगे संबंधी हैं और न ही मरने वाले स्व. बेअंत सिंह के। बिट्‌टू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पूरी तरह से पंजाब में खत्म हो चुका है, इसलिए अब राजोआना के नाम पर सियासत की जा रही है। लेकिन इन नेताओं की सियासत अब चलने वाली नहीं है। हरसिमरत पर भड़के थे गृह मंत्री अमित शाह
सांसद बिट्‌टू ने कहा कि शिअद की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने जब बलवंत सिंह राजोआना की माफी पर समर्थन किया गया तो एकदम से गृह मंत्री अमित शाह उन पर बरसे। उन्होंने उनसे कहा कि आप बैठ जाएं। अमित शाह ने यहां तक कह दिया था कि यदि उनके सामने वह समर्थन करती तो वह उन्हें बोलने तक का मौका न देते। राजोआना देश के कानून को नहीं मानता तो माफी कैसी बिट्‌टू ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल को पता है कि देश को कानून मुताबिक चलाना है। राजोआना देश के कानून को नहीं मानता। इसलिए वह माफी नहीं मांग रहा। राजोआना ने खुद कभी राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी नहीं। न ही उसके वकील या परिवार ने भेजी। एसजीपीसी या शिअद उसके लिए माफी मांग रहे है जो सरासर गलत है। बिट्‌टू ने कहा कि अकाली दल श्री अकाल तख्त के जत्थेदार और SGPC का इस्तेमाल करके राजोआना की सजा माफ करवाने में लगा है। अकाली दल के प्रधान दे रहे धमकियां
सांसद बिट्‌टू ने कहा कि अकाली दल के प्रधान और कुछ नेता गांव के युवाओं को बहला रहे है। युवाओं से कहा जा रहा है कि बिट्‌टू जिस गांव में जाए उसका विरोध करो। उसे मारो। बिट्‌टू मुताबिक वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं है। आए दिन धमकियां आती रहती हैं। बिट्‌टू ने कहा कि देश की अमन शांति की खातिर इस बार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। वह चुनाव लड़ेंगे तो लुधियाना से ही लड़ेंगे नहीं तो पार्टी के वर्कर बनकर काम करेंगे।
बिट्‌टू ने कहा कि सुखबीर बादल ने अकाली दल का खात्मा होता देख लोगों से बरगाड़ी बेअदबी की माफी मांगी है। लेकिन लोग समझदार है लोगों को पता है कि पार्टी जमीनी स्तर पर खत्म हो गई इसलिए अब सुखबीर पार्टी का बचाव करने में जुटे है।

Congress-Mp-S-Challenge-To-Sukhbir-Rajoana-Family-Bittu-Said-Contest-Elections-On-The-Issue-Of-Khalistanis-And-Terrorists-They-Will-Carry-An-Agenda-In-The-National-Interest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं