डेस्क, लुधियाना वार्ड नo 12 स्वतंत्र नगर में रक्षा फैब्रिक्स की ओर से वार्षिक विशाल लंगर एमडी कृष्ण दास मित्तल की अध्यक्षता में लगाया गया। विशाल लंगर में जिला भाजपा सचिव नवल जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके नवल जैन ने कहा कि लंगर वो होता है जिसमे कोई भी आदमी किसी भी जाति का, किसी भी धर्म का, किसी भी पद का हो इकट्ठे बैठ कर भगवान का प्रशाद खाते है।लंगर लगाने से यहां इंसान पर प्रभु की कृपा होती है वही उसका भाग्य भी बदल जाता है। कृष्ण दास मित्तल ने कहा कि शास्त्रों में भी निर्मित है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।लंगर लगाने से मन को असीम शांति मिलती है। इस मौके पर रमेश मित्तल, संदीप मित्तल, लविश मित्तल, गुरबक्श सिंह बिल्ला, चमन लाल राणा, केशव मित्तल केतन मित्तल, रशपाल डोगरा, अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।
By-Offering-Langar-God-Blesses-A-Person-Naval-Jain