September 19, 2026 02:07:17
पक्खोवाल रोड Rob पर सियासत, अज्ञात लोगों ने पुल पर लिखा ड्रीम ऑफ आशू, थैंक्स

पक्खोवाल रोड Rob पर सियासत, अज्ञात लोगों ने पुल पर लिखा ड्रीम ऑफ आशू, थैंक्स

Dec26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर सियासत गरमा गई है। ROB का उद्घाटन आने वाले दिनों में होने जा रहा है। इससे पहले ROB की दीवारों पर अज्ञात लोगों द्वारा ड्रीम ऑफ आशू, थैंक्स आशू लिखा गया है। दीवारों में इस तरह की लिखावट के बाद बाद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सुर्खियों में आ गए हैं। इससे पहले आशू ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला और आप गठजोड़ पर कोरी ना करने पर भी चर्चा में रहे हैं। विधायक गोगी ROB पर आशू थैंक्स के नारे लिखने पर विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि अब जब पुल बनकर तैयार हो गया तो झूठी शोहरत के लिए ड्रामेबाजी करके नारे लिखवाए जा रहे हैं। जनता को सब पता है कि पुल किसने बनवाया है। आम आदमी पार्टी नारे लिखने में नहीं काम करने में विश्वास रखती है। आशू के नाम के नारे लिखने वालों के द्वारा यह कहने की कोशिश की गई है कि ये ROB आशू द्वारा बनवाया गया है। आस-पास के लोग बता रहें है कि ये नारे पुल पर या तो देर रात किसी ने लिखे हैं या सुबह के समय लिखे गए हैं। पब्लिक प्रॉपर्टी पर इस तरह से नारे लिखने की जांच करना भी पुलिस प्रशासन के लिए जरूरी बन गया है।
2019 में इसके निर्माण की शुरुआत हुई थी। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2021 में पूरा होने की बजाए अब नवंबर 2023 तक पूरा होने जा रहा है। राजनीतिक नेताओं द्वारा लोगों के बीच वाहवाही लेने के चलते काफी समय तो यह प्रोजेक्ट डिजाइन के बदलाव का कहकर बंद रखा गया। आस-पास के दुकानदारों का कारोबार पिछले 2 साल से फेल हो चुका है। दो सालों में पूरा होने वाले प्रोजेक्ट में देरी तो खूब कर दी है और इस देरी की आड़ में प्रोजेक्ट की लागत भी 124 करोड़ से बढ़कर 132 करोड़ हो चुकी है। आरयूबी की कुल चौड़ाई 13.60 मीटर होगी। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर के फुटपाथ भी होंगे। वाहनों के लिए सात मीटर चौड़ी सड़क रहेगी।

Politics-On-Pakhowal-Road-Rob-Unknown-People-Wrote-Dream-Of-Ashu-On-The-Bridge-Thanks

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं