September 19, 2026 02:08:31
सिद्धू का नाम लिए बिना राजा वड़िंग ने कही बड़ी बात, निजी राय देनी है तो पार्टी छोड़नी होगी

सिद्धू का नाम लिए बिना राजा वड़िंग ने कही बड़ी बात, निजी राय देनी है तो पार्टी छोड़नी होगी

Dec27,2023 | Enews Punjab Team | New Delhi

डेस्क, नई दिल्ली दिल्ली में मंगलवार को पार्टी हाईकमान के साथ बैठक से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई अपनी निजी राय देना चाहता है तो उसे पार्टी छोड़नी होगी। अनुशासन तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। भले ही वह मौजूदा पंजाब कांग्रेस प्रधान हो या पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान। हालांकि कांग्रेस की मीटिंग में सिद्धू और कांग्रेस- आप एलायंस के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की गई। पत्रकारों द्वारा नवजोत सिद्धू को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने आगे कहा- कोई भी हो, पार्टी में रहना है तो अनुशासन में और तालमेल बनाकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐसे कारणों से ही पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था क्योंकि उस समय पार्टी नेताओं में अनुशासन की कमी रही और तालमेल नहीं था। कोई कुछ बोल रहा था तो कोई कुछ और। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पंजाब में कांग्रेस-आप गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मंगलवार को पार्टी हाईकमान की ओर से दिल्ली में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से न तो हाईकमान ने इस मसले पर राय पूछी और न ही अपना कोई फैसला सुनाया। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हाईकमान ने आप से गठबंधन को लेकर कोई राय नहीं पूछी। राजा वड़िंग ने मंगलवार दोपहर बैठक से पहले यह भी साफ कर दिया था कि अगर हाईकमान की तरफ से उनकी राय पूछी जाएगी, तभी वह पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मत के साथ अपनी राय रखेंगे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की बैठक में आप से गठबंधन और नवजोत सिद्धू के मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू समेत प्रदेश के अधिकांश कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि पंजाब के नेता आप से गठबंधन को लेकर जो भी राय रखते हैं, वह सार्वजनिक बयान के जरिए हाईकमान तक पहुंच रहे हैं लेकिन हाईकमान की तरफ से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे प्रदेश इकाई के समक्ष रख दिया जाएगा।

Without-Taking-Sidhu-Name-Raja-Wading-Said-A-Big-Thing-If-You-Want-To-Give-Personal-Opinion-Then-You-Will-Have-To-Leave-The-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं