डेस्क, लुधियाना
पक्खोवाल आरओबी को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच छिड़ी क्रेडिट वॉर में अब लुधियाना के पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया की भी एंट्री हो गई है। पक्खोवाल आरओबी को लेकर जहां कांग्रेस के समर्थक इसे ड्रीम आफ आशू कहकर पालिटिक्स कर रहे हैं तो वहीं मौजूदा विधायक गोगी आशू के इस स्लोगन पर को झूठी शोहरत कह ये बता रहे हैं कि जनता को पता है कि ये आरओबी किसने बनाया है। वहीं अब पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने इन दोनों नेताओं के दावों को सरासर झूठा व सियासतपूर्ण बताया है। गोहलवड़िया ने ई न्यूज पंजाब से खास बातचीत करते बताया कि लुधियाना को स्मार्ट सिटी के पहले 20 शहरों में लाने में शिरोमणि अकाली दल व भाजपा कार्यकाल की सबसे बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि मैं खुद स्मार्ट सिटी को लेकर पब्लिक की राय जानने को आम पब्लिक के पास गया था और तब जो बेहतर हो सकता था वो हमने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लांच किया गया था। तब ये पूरा प्लान नया था और तब इसमें नए नए बदलाव हो रहे थे। लेकिन इसके बावजूद हमारी बेहतर प्लानिंग के चलते केंद्र ने स्मार्ट सिटी के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किया था और मेरी ओर से ही बतौर मेयर पक्खोवाल व सराभा नगर आरयूबी के प्लान को मंजूरी दी गई थी। सराभा नगर किप्स मार्केट को स्मार्ट बनाने की प्लानिंग भी उनके कार्यकाल में हुई। वहीं फिरोजपुर रोड प्रोजेक्ट को नेशनल हाइवे के जरिए इस पर आरओबी बनाने का प्रोजेक्ट को हरी झंड़ी दिलाने में उनके तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का अहम रोल रहा था। गोहलवड़ृिया ने कहा कि तब हमारी सरकार बदलने के चलते इन सभी प्रोजेक्टों को एग्जीक्यूट नहीं किया जा सका। ऐसे में कोई भी सरकार जो इस प्लानिंग पर काम कर अगर इन्हें एग्जीक्यूट कर रही है तो इस पर दावेदारी या सियासत करना किसी भी नेता को शोभा नहीं देता। हमारे कार्यकाल भी स्मार्ट सिटी के तहत कईं प्रोजेक्टों की रुपरेखा तय की गई, लेकिन मैनें या हमारे किसी नेता ने अब इसके लिए किसी दावा नहीं किया। मुझे आज इन झूठी दावेदारी के चलते आगे आकर बोलना पड़ रहा है।
Congress-And-Aap-Claims-Regarding-Flyover-Are-Sheer-Lies-Ex-Mayor-Gohalwadia