September 19, 2026 02:06:57
अब पक्खोवाल रोड Rob की सुरक्षा करेगी पुलिस, थेंक्स आशु जी पुल पर लिखने के बाद अलर्ट पर प्रशासन

अब पक्खोवाल रोड Rob की सुरक्षा करेगी पुलिस, थेंक्स आशु जी पुल पर लिखने के बाद अलर्ट पर प्रशासन

Dec28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सुरक्षा अब लुधियाना पुलिस करेगी। दरअसल, पुल पर आशू जी थेंक्स के सलोग्न लिखे जाने के बाद शहर की सियासत गरमा गई है। जिला प्रशासन ने इन नारों को अगले ही दिन साफ करवा दिया। इसी कड़ी में अब पुल पर पुलिस जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पीसीआर दस्ते लगाए गए हैं। प्रशासन को यह भी डर सता रहा है कि विरोधी राजनीतिक दलों के लोग पुल के उद्घाटन से पहले ही उसे शुरू न करवा दें। इसी वजह से पुल के आसपास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस चैक कर रही है, ताकि नारे लिखने वालों की पहचान हो सके।

आशू
बोले आप सरकार को लग रहा डर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू ने इस सारे एपिसोड को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके नेताओं पर तंज कसा है। आशू ने पूछा कि आखिर सरकार और उसके नेताओं को किस बात का डर सता रहा है, जो पुल पर इतनी सिक्योरिटी लगाई गई है? क्या कोई पुल को उड़ाने वाला है। आशू ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ROB प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। इसके लिए वह लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का धन्यवाद करते है। लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी पर निशाना साधते हुए आशू ने कहा कि वह उन लोगों का भी धन्यवाद करते हैं, जो इस पुल को लेकर ड्रामेबाजी करते रहे हैं। शहर के लोग जानते हैं कि असल में यह प्रोजेक्ट कौन लेकर आया। और किसने इसका काम शुरू करवाया।

Now-Police-Will-Protect-Pakkhowal-Road-Rob-Administration-On-Alert-After-Writing-On-Thanks-Ashu-Ji-Bridge

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं