यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर लड़ सकते हैं, यह संभावनाएं मौजूदा हालातों को देखते बनती दिखाई दे रही है । सुखबीर सिंह बादल के रवैया में नर्मी और रूठों को मनाने की कवायद को चलाना इसी का एक पार्ट है। चर्चा यह भी है कि 13 जनवरी के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दल के बीच एलायंस हो सकता है। श्री अकाल तख्त साहिब जाकर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब में हुई बेअदबी के लिए माफी नामा और आम पब्लिक का दिल दुखाने के लिए भी उनकी ओर से माफी मांगने को इसी एलायंस का एक हिस्सा माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ एलायंस से पहले अकाली दल के सुप्रीमो सरदार सुखबीर सिंह बादल पार्टी को मजबूत करने में जुड़ गए हैं और इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल में बीते सोमवार को जागो पार्टी का विलय हो गया। सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और जागो पार्टी के संरक्षक मनजीत सिंह जीके को अपनी पार्टी में शामिल किया। मनजीत सिंह जीके का बिना शर्त शिरोमणि अकाली दल के साथ हाथ मिलाना ने सबको हैरत में डाला है। इसके अलावा अन्य कई वरिष्ठ नेता भी अकाली दल में शामिल हुए हैं। उधर, संयुक्त अकाली दल के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में विलय की भी तैयारी जोर शोर से चल रही है।संयुक्त अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा की निगरानी में की निगरानी में एक कमेटी गठित कर दी है जो दो सप्ताह के बीच सियासी समीकरणों को देख इस पर अपना फैसला देगी। वही इसके साथ-साथ बीबी जागीर कौर ने भी साफ कर दिया है कि अगर उन्हें शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी में शामिल करते हैं, तो वह तैयार है। लोकसभा चुनाव से पहले पहले सरदार सुखबीर सिंह बादल की इस तैयारी और उनसे रूठे हुए नेताओं की घर वापसी से साफ है कि यह सब कुछ भारतीय जनता पार्टी के साथ एलायंस करने का ही फर्स्ट चैप्टर है। --------- i.N.D.I.A के साथ सुखबीर बादल ने नहीं किया एलायंस वहीं दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल के साथ i.N.D.I.A के साथ एलाइंस करने को भी कई आला नेता संपर्क कर चुके हैं, लेकिन सुखबीर सिंह बादल की ओर से इंडिया के साथ एलाइंस से साफ इनकार कर दिया गया है । बादल ने साफ किया था कि वह उस दल के साथ एलाइंस करेंगे जो पंजाब के हित में हो। उनका यह इशारा भी भारतीय जनता पार्टी की ओर है, हालांकि अभी तक पंजाब की प्रदेश भाजपा के आला नेता इस एलायंस से साफ इनकार करते रहे हैं।
Political-Turn-Bjp-And-Shiromani-Akali-Preparing-For-Alliance-Big-Announcement-May-Be-Made-After-January-13