लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का रविवार को आप विधायकों द्वारा मिलकर उद्धाटन कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी, अशोक पराशर पप्पी, मदन लाल बग्गा व अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक गोगी ने कहा कि कहा कि वह अपने साथ पुल की पूरी फाइल लेकर आए है। आशु को जाकर पत्रकार फाइल दिखा सकते है कि किन कारणों से पुल का काम पेंडिंग हुआ। आशु ने अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए पुल के काम को पेंडिंग करवाया था, लेकिन आप सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि नए साल पर पुल शुरू करवा दिया जाएगा। अब वादा पूरा कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरओबी पर कुछ दिन पहले 'ड्रीम ऑफ आशु थैंक्स' लिखे जाने के बाद शहर की सियासत गरमा गई थी। जिला प्रशासन ने इन नारों को अगले ही दिन साफ करवा दिया था। उद्घाटन से पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि मेरा मकसद कामयाब हुआ। लोगों को जाम से राहत मिलनी चाहिए।
घरों में मिलेगा इलाज
विधायक गुरप्रीत गोगी ने इस दौरान शहर के लोगों के लिए क्लीनिक ऑन व्हील बस भी शुरू की गई है। इस बस में एमडी डॉक्टर तैनात होंगे। लोगों को मुफ्त में दवा, सभी प्रकार के टेस्ट, डायलिसिस और कैंसर का उपचार तक किया जाएगा। जो लोग मोहल्ला क्लीनिक में उपचार करवाने नहीं जा सकते उनके घरों तक गाड़ी भेजी जाएगी ताकि उनका उपचार हो सके।
Aap-Leaders-Inaugurated-Pakhowal-Road-Rob-Mla-Gogi-Said-That-It-Benefited-Ashus-Loved-Ones-Then-The-Work-Of-The-Bridge-Was-Stopped