डेस्क, लुधियाना
टिब्बा रोड मोती बाग स्थित ज्योति सरुप गुरुद्वारा की तरफ से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पूर्व के उपलक्ष्य में वार्षिक विशाल नगर कीर्तन प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया। नगर कीर्तन का स्वागत जिला भाजपा सचिव नवल जैन परिवार व जसदेव तिवारी हंस राज शर्मा, विशाल जैन, विकास जैन, अंशुल जैन, सौरव जैन, मनोज जैन, सूर्यांश जैन की तरफ से किया गया। इस मौके नवल जैन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के दौरान सिक्ख समुदाय को संगठित किया और उन्होंने सिक्ख कौम को मजबूत को बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने पंज प्यारे बनाए और खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने शिष्यों को बहादुरी, शक्ति, और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सजग और साहसी बनाने का प्रयास किया। गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं आज भी हमें साहस, न्याय, और सहानुभूति की ओर प्रवृत्ति करने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष तरलोचन सिंह झावर, मुख्य सलाहकार सूचा सिंह, उपप्रधान गुरचरण सिंह, सचिव परमजीत सिंह मोरावली, महासचिव रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह, शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे
The-Teachings-Of-Guru-Gobind-Singh-Ji-Still-Inspire-Us-Towards-Courage-Justice-And-Compassion-Naval-Jain-