चंडीगढ़। I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर पंजाब में AAP-कांग्रेस के बीच सियासत गर्माई हुई है। कुछ नेता इसके हक में है तो कुछेक इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच CM भगवंत मान ने कांग्रेस को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में मां बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि एक थी कांग्रेस। हालांकि भगवंत मान ने I.N.D.I.A को लेकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही गठबंधन की मीटिंग होगी। गठबंधन संविधान बचाने को लेकर लड़ रहा है। अगर संविधान बचेगा तो देश व राजनीतिक पार्टियां बचेंगी। भगवंत मान की तरफ से सोमवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पंजाब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में AAP के साथ उतरने के पक्ष में नहीं है। पार्टी नेता हाईकमान को बता चुके हैं कि अगर पार्टी मिलकर चुनाव लड़ती है तो उसका नुकसान होगा। सभी ने अपना पक्ष हाईकमान के आगे रखा है। पार्टी हाईकमान ने कहा है कि सारे नेताओं का पक्ष सुना जाएगा। उसके बाद ही राय ली जाएगी। इसके बाद ही सीएम ने कांग्रेस की एकता पर तंज कसते हुए बयान दिया।
2022 तक कांग्रेस की थी सरकार
साल 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के 78 MLA थे, जबकि 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस के 8 सांसद संसद में पहुंचे थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ। कांग्रेस में अंदरूनी घमासान मचा। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को 3 महीने का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन पार्टी में एकजुटता का अभाव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी 78 से 18 सीटों पर सिमट गई। वहीं, अब लोकसभा चुनावों में 6 महीने रह गए हैं। इस बार भी पार्टी खेमों में बंटी नजर आ रही है। सिद्धू और बाजवा खेमे आमने सामने आ चुके हैं।
Punjab-Cm-Said-Congress-Was-One-Bhagwant-Mann-Said-Mother-Can-Tell-This-Worlds-Shortest-Story-To-The-Child