यशपाल शर्मा, लुधियाना भारतीय जनता पार्टी पंजाब कोर कमेटी की बैठक आज चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस मीटिंग को पंजाब के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी लेंगे। बताया जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने को यह अहम बैठक बुलाई गई है। सूत्र बताते हैं कि इस मीटिंग में भव्य राम मंदिर निर्माण और इसको लेकर लोगों में अधिक से अधिक प्रचार को लेकर को लेकर चर्चा तो होनी है, लेकिन इसके साथ-साथ एक बड़ा मुद्दा शिरोमणि अकाली दल से एलायंस का मुद्दा भी इस मीटिंग में विचारा जाना है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के एलाइंस को लेकर पंजाब कोर कमेटी के दिग्गज नेताओं के साथ चर्चा और उनके विचार इस मीटिंग में लिए जाएंगे । इसके बाद इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य पदाधिकारी के साथ की जानी है। गौरव की इस कोर कमेटी में पंजाब के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ सहित पंजाब के पूरे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पूर्व लोकसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, पूर्व भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा पूर्व भाजपा प्रधान प्रोफेसर राजेंद्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी इस कोर कमेटी के मेंबर है।
Bjp-Convenes-Core-Committee-Meeting-In-Chandigarh-Alliance-Will-Be-Discussed