September 19, 2026 05:32:37
Big Breaking - दिल्ली सीएम केजरीवाल आज किए जा सकते हैं गिरफ्तार, पुलिस ने सीएम  आवास के सभी रास्ते क

Big Breaking - दिल्ली सीएम केजरीवाल आज किए जा सकते हैं गिरफ्तार, पुलिस ने सीएम आवास के सभी रास्ते किए बंद

- किसी को भी अंदर और बाहर न आने की इजाजत

Jan4,2024 | Enews Punjab Team | Delhi

यशपाल शर्मा, लुधियाना दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की ओर से आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। किसी भी स्टाफ को सीएम हाउस के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया। इसे लेकर ईडी ने तीन बार समन भेजे गए। तीसरे समन पर मुख्यमंत्री को बुधवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं गए। इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने नोटिस को अवैध बताते हुए एक पत्र ईडी को भेजा और कहा कि जो भी पूछना है पत्र लिखकर पूछिये। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि अब सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को चारों ओर से बंद कर दिया है। न तो कोई सीएम हाउस से बाहर आ सकता है और न ही कोई अंदर जा सकता है। साथ ही सीएम हाउस जाने वाले मार्गों पर पुलिस तैनात है। सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी रोक दिया गया है।

Delhi-Cm-Kejriwal-Can-Be-Arrested-Today-Police-Closed-All-Roads-To-Cm-Residence

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं