September 19, 2026 06:28:37
लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी पर सियासी घमासान:सिद्धू बोले- आप फेल जेल मंत्री हो, जागो जनाब

लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी पर सियासी घमासान:सिद्धू बोले- आप फेल जेल मंत्री हो, जागो जनाब; भाजपा बोली- क्या यही बदलाव

Jan5,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ। पंजाब की जेल में पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू और अब कैदी की बर्थडे पार्टी और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। अब इस पर विपक्षी दलों ने राज्य की आप सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम व जेल मंत्री भगवंत मान से सवाल किया है कि आखिर वह 5जी जैमर कहां है, जिनका प्रयोग अपनी निजी सुरक्षा के लिए करते हो। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के मुताबिक छह कैदियों के लिए आदमी जिम्मेदार होना चाहिए। जबकि पंजाब की जेलों में 26 लोगों काे एक व्यक्ति संभाल रहा है। इतना कम स्टाफ,आप जेलों में फेल जेल मंत्री हो। रोजगार की बात करते हो। जागो जनाब...। वहीं भाजपा नेता ने अरविंद खन्ना का कहना है कि लुधियाना सेंट्रल जेल में यह पार्टी चल रही है। जेल में कैदियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया है कि जिसका वायदा आपने पंजाब से किया था, क्या वह यहीं बदलाव है।

मजीठिया बोले, वीडियो पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं

इसी तरह शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने जेल के वीडियो के बहाने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर वैसे तो टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। यह अपने आप में कानून व्यवस्था की पूर्ण विफलता और पूर्ण पतन का पर्याप्त प्रमाण है। इससे साफ होता है कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री भगवंत मान पंजाब के कल्याण के लिए कैसे काम कर रहे हैं। वैसे घटना लुधियाना जेल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सीएम का नाम लिखकर आगे लिखा है कि शर्म आनी चाहिए।

Political-Conflict-Over-Prisoners-Birthday-Party-In-Ludhiana-Jail-Sidhu-Said-You-Are-A-Failed-Jail-Minister-Wake-Up-Sir-Bjp-Said-Is-This-The-Change



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं