यशपाल शर्मा, लुधियानस
माडल टाउन में नगर निगम की ओर से सील की गई दुकानों को लेकर लुधियाना के वेस्ट हल्का विधायक गुरप्रीत गोगी व नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि आमने सामने होते दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम कमिश्रनर संदीप ऋषि के आदेश पर निगम डी जाेन की बिल्डिंग ब्रांच ने माडल टाउन में आज कुछ दुकानों को इल्लीगल निर्माण के चलते सील कर दिया था, लेकिन इस कार्रवाई के करीब डेढ़ घंटे बाद ही विधायक गोगी ने इसे निगम कमिश्नर की ओर से अवैध ढंग से इन दुकानों को सील करने की बात कहते हुए इन्हें खोल डाला और चाबियां दुकान मालिकों को दे दी। अब सवाल खड़ा ये होता है कि अगर इल्लीगल निर्माण के चलते ये कार्रवाई की गई और खुद कमिश्नर की ओर से ये आर्डर किए गए तो विधायक गोगी ने कानून अपने हाथ में क्यों लिया। वहीं इस दौरान गोगी का कहना था कि कुछ दुकानें पुरानी बनी हुई हैं और इसलिए इन्हें सील करना इल्लीगल है। इसलिए वे केवल पुरानी बनी दुकानों की ही सील खोलने को आए हैं। गोगी का कहना था कि पता नहीं किस अफसर खुश करने के लिए निगम बिल्डिंग ब्रांच ने ये कार्रवाई की है। वे इसका पूरा पता लगाएंगे और उसको भी वे नहीं छोड़ेंगे व इसका पर्दाफाश करेंगे।
मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
सील की गई दुकानों के ताले खोलने से पहले गोगी ने मौके पर बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों व मुलाजिमों को भी आने के लिए कहा गया, लेकिन मौके पर कोई मुलाजिम व अफसर नहीं आया। गोगी का कहना था कि मेरी ओर से उनको मोबाइल कर बुलाया गया, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। इसलिए उन्होंने खुद इन दुकानों की सील खोल दी है।
Conflict-Mla-Gogi-And-Mc-Commissioner-Face-To-Face-Gogi-Opened-The-Sealed-Shops-In-Model-Town-On-The-Orders-Of-The-Commissioner