September 19, 2026 05:32:35
सुखबीर बादल ने ठोंका पंजाब Cm पर मानहानि केस:मान बोले- चैलेंज मंजूर, हर हफ्ते अमेरिका में पार्किंग स

सुखबीर बादल ने ठोंका पंजाब Cm पर मानहानि केस:मान बोले- चैलेंज मंजूर, हर हफ्ते अमेरिका में पार्किंग समेत सारी प्रॉपर्टी के राज खोलूंगा

Jan11,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुक्तसर कोर्ट में मानहानि के दावे का केस दर्ज कराया है। भगवंत मान ने ओपन डिबेट में बादल परिवार पर हरियाणा में बालासर फार्म के लिए स्पेशल नहर निकालने के आरोप लगाए थे। इसके बाद सुखबीर बादल ने भगवंत मान को माफी मांगने की बात कही थी। बादल ने कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह मानहानि का केस करेंगे। CM भगवंत मान ने भी बादल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हर हफ्ते सुखबीर और बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों की जानकारी सबूतों के साथ सामने लेकर आने की बात कही है। CM मान ने कहा- "अब ये उनके लिए चैलेंज नहीं, मौका है। वह चाहते हैं कि इस मामले में अब हर हफ्ते कोर्ट में तारीख (सुनवाई) पड़े। हर तारीख पर वे अपनी बात कोर्ट के सामने सबूतों के साथ रखेंगे। अब हर सप्ताह बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों का खुलासा होगा। इतना ही नहीं, सुख निवास से लेकर अमेरिका तक पार्किंगों के बारे में भी वे खुलासे करेंगे।"

ओपन डिबेट में CM ने फार्म हाउस का किया था जिक्र
1 नवंबर 2023 को CM भगवंत मान ने ओपन डिबेट बुलाई थी। भगवंत मान की तरफ से इसको लेकर विपक्ष के नेताओं को न्योता दिया गया था लेकिन कोई नेता डिबेट में नहीं पहुंचा। जिसके बाद भगवंत मान ने बादल परिवार और विपक्ष के नेताओं पर बड़े आरोप लगाए थे। मान ने कहा कि बादल परिवार का दिल्ली में होटल और हरियाणा में बालासर फार्म है। इसके लिए बादल परिवार के खेतों के लिए एक स्पेशल नहर निकाली गई।

Sukhbir-Badal-Slaps-Defamation-Case-On-Punjab-Cm-Mann-Said-Challenge-Accepted-Every-Week-I-Will-Reveal-The-Secrets-Of-All-The-Properties-Including-Parking-In-America



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं