September 19, 2026 05:32:36
संगरूर में Cm भगवंत मान बोले-:तीर्थयात्रा अब हवाईजहाज से होगी, कर लिए हैं बुक; बंगाल तक पहुंचाएंगे प

संगरूर में Cm भगवंत मान बोले-:तीर्थयात्रा अब हवाईजहाज से होगी, कर लिए हैं बुक; बंगाल तक पहुंचाएंगे पंजाब का चावल

Jan11,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरुर। पंजाब के संगरूर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीर्थयात्रा हवाई मार्ग से करवाने की घोषणा कर दी है। यहां उन्होंने हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने वेट लिफ्टिंग और कांझला में ग्रामीण लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। वहीं, सीएम ने पंजाब की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की भी बात कही है। सीएम मान ने कहा कि हमने तीर्थयात्रा योजना को शुरू किया। हमने पौने दो करोड़ रुपए एडवांस में दे दिए। लेकिन फिर भी ये मुकर गए। हमें ईंजन देने से मना कर दिया, लेकिन कोई बात नहीं, हम हवाई जहाज से ले जाएंगे, कर लिए हैं बुक। कुछ दिन इंतजार कर लो।

महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने का सरकार का मकसद
सीएम भगवंत मान ने कहा कि वे चाहते हैं, पंजाब की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों। सरकारी स्कूलों की वर्दियों को गृहिणियों से सिलवाने का काम शुरू हो चुका है। तकरीबन 25 प्राइवेट स्कूल भी सरकार से वर्दियों को सिलवाने के लिए राजी हैं। इतना ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी इसे लेकर बातचीत चल रही है। उनका एक ही मकसद है, महिलाओं को भी घर बैठे रोजागार मिल सके। वहीं, सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार कामों में अड़चनें डाल रही है। लेकिन वे रुकने वाले नहीं हैं। हमने बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। उन्हें चावल चाहिए। हमने भी कह दिया है, ट्रेन या सड़क मार्ग, जैसे चाहें चावल पंजाब उन्हें उपलब्ध करवाएगा। हम केंद्र को बीच में रखेंगे ही नहीं। ऐसे ही हम किसानों की अन्य फसलों को भी दूसरे राज्यों तक पहुंचाएंगे, जहां उनकी जरूरत है।

Cm-Bhagwant-Mann-Said-In-Sangrur-Pilgrimage-Will-Now-Be-Done-By-Air-Have-Booked-Punjabs-Rice-Will-Reach-Bengal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं