लुधियाना| बुधवार को माडल टाउन इलाके में निगम द्वारा कुछ दुकानों और बिल्डिंगों को सील किया गया था। इनकी सील बाद में विधायक गोगी ने तोड़ दी। MLA द्वारा खुद सील हटाने पर अब कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि निगम अधिकारी विधायक गोगी को कुछ नहीं समझते। यदि वह उन्हें कुछ समझते होते तो दुकानें सील करने ही न जाते। बिट्टू ने कहा कि आज बेशक गोगी कह रहे हैं कि उन पर पर्चा दर्ज कर दो, लेकिन याद रखे सरकारी अधिकारियों ने रोजनामचा में लिख कर रख लिया होगा कि सरकारी सीलें तोड़ी हैं। आज बेशक गोगी सत्ता में हैं और अभी कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन जब चुनाव नजदीक आएंगे तो याद रखे कि सभी पर्चों वाली फाइलें निकल कर बाहर आ जाती हैं। सरकारी सील तोड़ना बहुत बड़ा अपराध है। यदि वह गलत भी लगी थी, तो भी किसी सरकारी अधिकारी या कमिश्नर को बुलाकर सील खुलवाते। खुद सील खोलना गलत है। बिट्टू ने कहा कि आज गोगी के यह हालात बन गए है न ये किसी के सुनते है न इनकी कोई सुनता। हल्का पश्चमी में बहुत नीचे की राजनीति लोगों के साथ की जा रही है। लुधियाना में सीएम हाउस से आर्डर आए है कि जो अवैध निर्माण हुए है उन्हें सील किया जाए। इन आर्डरों के बारे सभी विधायकों को पता है। विधायकों के बिना पूछे सीलें नहीं लगी। हीरो बनने के लिए खुद ही सीलें लगवा कर 3 घंटे बाद खुद ही खोलने पहुंच गए। चपरासी तक मौके पर नहीं पहुंचा गोगी द्वारा निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया लेकिन अधिकारी तो छोड़ो चपरासी तक गोगी की बात सुनने नहीं आया। कांग्रेस कार्यकाल में माडल टाउन कृष्णा मंदिर सड़क तो कॉमर्शियल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उसकी फाइल भी दबी की दबी रह गई है। यदि काम करना ही है तो सड़क को कॉमर्शियल गोगी करवाए।
Bittu-S-Attack-On-Mla-In-Shop-Sealing-Case-Mp-Said-Officials-Do-Not-Understand-Gogi-As-Soon-As-The-Elections-Come-There-Will-Be-Pamphlets