September 19, 2026 02:06:05
विभिन्न पार्टी नेताओं ने भाजपा नेता कमल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विभिन्न पार्टी नेताओं ने भाजपा नेता कमल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Nov1,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल शर्मा जी के निधन पर सार्वजानिक सर्वदलीय श्रदांजलि सभा स्थानीय कृष्णा मंदिर माडल टाउन लुधियाना में भाजपा के जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की अध्यक्षता में रखी गयी I जिसमे प्रदेश भाजपा महामंत्री परवीन बंसल,पंजाब भाजपा के उपाध्य्क्ष जीवन गुप्ता,कोष्याध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी,पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई,पंजाब प्रवक्ता अनिल सरीन विशेष रूप से पहुंचे I भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता ने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित किया I यह विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष जतिंदर मित्तल ने कृष्णा मंदिर माडल टाउन में कमल शर्मा को श्रद्धांजलि भेट करते हुए कहे I अकाली दल के उपाध्यक्ष विजय दानव ने कहा की कमल शर्मा का जब निधन हुआ उस वक़्त पूरा देश दीपावली मन रहा था और हमारे दोस्त कमल शर्मा का यूँ चले जाना पुरे पंजाब के लिए बहुत ही बड़ा नुक्सान है इस नुकसान की भरपाई में बहुत समय लगेगा।उन्होंने कहा की कमल शर्मा एक बेहतर वक्ता,मिलनसार व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्वकर्ता नेता के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा I भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा की भारतीय राजनीति में अजातशत्रु माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता के जाने से पुरे पंजाब में शोक की लहर है I पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई ने भी कमल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की शर्मा जी ने दीपावली वाले दिन सुबह सभी को दीपाली को बधाई दी थी और जब उनकी मृत्यु की खबर सुनी तो यकीन नहीं हुआ I जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्य्क्ष कमल शर्मा को श्रद्धांजलि दी ! इस अवसर पर उपस्थित पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास,पंजाब भाजपा की सचिव रेनू थापर,शक्ति शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा,अकाली दल के सीनियर नेता विजय दानव ,कांग्रेस के सीनियर नेता परमिंदर मेहता, सुदर्शन गोसाई, सरदार उपकार सिंह, राज अवस्थी, कमल चेतली, अशोक लूम्बा भाजपा के जिला महामंत्री सतपाल सग्गड़, सुनील मौदगिल, उपध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगला,योगेंद्र मकोल, राजेश्वरी गोसाई ,राम गुप्ता,जिला सचिव कांतिन्दू शर्मा,संजय गोसाई, सुमन वर्मा, यशपाल जनोत्रा,अशोक जुनेजा,दिनेश सरपाल,विभाग प्रचारक जतिन्दर कुमार,बृजभूषण बंसल,डॉ.कुम्भकर्णी,रमेश शर्मा,राजीव शर्मा, राजीव कतना, आर.डी. शर्मा,प्रदेश मिडिया सह-प्रमुख रविंदर कपलिश,मिंटू शर्मा,शाक्षी जुल्का,किरन शर्मा,संतोष विज,हर्ष शर्मा ,सुमित टंडन,नीरज वर्मा, डॉ सतीश कुमार, अनुसूचित जाती मोर्चा के अध्यक्ष सुखजीत बेदी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा,हरप्रीतमोनू ,सुनील सिंगला,सुरिंदर कौशल,सतनाम सेठी,नवल जैन,संदीप कपूर,राजेश कश्यप,सनी वासन,रोहित सिक्का,अजय गुप्ता,परवीन शर्मा,जसदेव तिवारी,डां परमजीत इत्यादि समस्त भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री कमल शर्मा को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये I

Kamal Sharma



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं