डेस्क, लुधियाना
पंजाब में किसी भी कीमत पर आप से हाथ न मिलाने का दावा करने वाले कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के मद्देनजर आप से हाथ मिलाकर दोहरी नीति अपनाई है। ये शब्द अकाली जत्था शहरी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंदा ने बातचीत के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने इस गठबंधन से साबित कर दिया है कि वे केवल मतलब की राजनीति करना जानते हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल पार्टी ने हमेशा पंजाब के गंभीर मुद्दों को पहले और सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, जनता अब इनके दोहरे हथकंडों से भलीभांति परिचित हो चुकी है और आने वाले चुनाव में इन दोनों पार्टियों को सबक जरूर सिखाएगी
Aap-And-Congress-Alliance-In-Chandigarh-Mean-Politics-Bhupinder-Singh-Bhinda